दायी नहर धवस्त होने से ओडिशा को नही मिल रहा समुचित पानी
स्वर्णरेखा परियोजना द्वारा गालूडीह क्षेत्र में निर्माणाधीन मुख्य नहर व शाखा नहर में बरसात का पानी बहते ही निर्माण में गुणवत्ता की पोल खुल गई है।
संवाद सूत्र गालूडीह : स्वर्णरेखा परियोजना द्वारा गालूडीह क्षेत्र में निर्माणाधीन मुख्य नहर व शाखा नहर में बरसात का पानी बहते ही निर्माण में गुणवत्ता की पोल खुल गई। वैसे ही बराज डैम से ओडिशा राज्य को सिंचाई के लिए दिया जा रहा मुख्य दायी नहर से पानी बरसात में दिगड़ी गांव के समीप नहर धवस्त हो गया है। ये मुख्य नहर स्वर्णरेखा परियोजना के सिचाई विभाग द्वारा निर्माण किया गया था। नहर धवस्त होने से ओडिशा को डैम से समुचित पानी नहीं मिल रहा है। नहर धवस्त होने से नहर के अंदर मिट्टी व पत्थर जमा होने के कारण पानी के बहाव में कमी आयी है। दो दिन पहले हुए नहर धवस्त होने के बावजूद बराज प्रमंड के कोई भी अधिकारी अब तक इस पर कोई संज्ञान नही लिया। नहर के आस-पास के ग्रामीणों के अनुसार नहर सफाई के दौरान संवेदक द्वारा इसी स्थल को तोड़कर नहर के नीचे ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन उतारता था। बाद में संवेदक ने नहर की मरम्मती सही ढ़ंग से नही किया जिस कारण नहर में पानी का बहाव तेज होने से धवस्त हो गया। विभाग इस मामले में चुप बैठा है, और संवेदक पर किसी तरह कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसमें भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है। इस कारण मामले में कोई हाथ देना नहीं चाह रहा है। इस मामले पर बराज प्रमंडल कार्यपालक अभियंता अशोक दास का कहना है कि नहर वर्षो पहले निर्माण कराया गया था। पिछले दिनों हुयी भारी बारिस के कारण धवस्त हुआ है पर इस पर जल्द मरम्मत कर ओडिशा को समूचित पानी उपलब्ध कराया जाएगा।