राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष चौबे ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पोटका राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष चौबे ने गुरूवार को राजस्व उप निरीक्षक संघ के नेतृत्व में जादूगोड़ा थाना गुहीराम महतो द्वारा रॉड से मारने के मामले तथा सरकारी दस्तावेज को फाडने तथा सरकारी काम में बाधा डालन का मामल दर्ज करवाया हैं। इसमें गुहीराम के उपर जादूगोड़ा थाना में केस कांड 63/2021 के तहत धारा 341/323/324/332/353/186/504/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संसू, जादूगोड़ा : पोटका राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष चौबे ने गुरूवार को
राजस्व उप निरीक्षक संघ के नेतृत्व में जादूगोड़ा थाना गुहीराम महतो द्वारा रॉड से मारने के मामले तथा सरकारी दस्तावेज को फाडने तथा सरकारी काम में बाधा डालन का मामल दर्ज करवाया हैं। इसमें गुहीराम के उपर जादूगोड़ा थाना में केस कांड 63/2021 के तहत धारा 341/323/324/332/353/186/504/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जादूगोड़ा थाना में दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार अतिक्रमण जांच के लिए 29 नवंबर को हल्का संख्या-3 का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हाथिबिन्धा पंचायत अंर्तगत कारगिल चौक के समीप सरकारी जमीन पर घर निर्माण कार्य होता दिखा। उन्होंने आस-पड़ोस व ग्रामीणों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि संबंधित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गुहीराम महतो द्वारा घर निर्माण किया जा रहा है। जांच के दौरान गुहीराम महतो से राजस्व कागजात दिखाने का आग्रह किया। इतने में उसने अपनी साइकिल दुकान से रॉड लेकर उन पर पर कई बार हमला किया, जिससे उनके कमर, पीठ व गर्दन के नीचे तथा हाथ में चोट आई है। मौके पर उपस्थित राजू भकत व अन्य ग्रामीणों ने मुझे धक्का दिया गया और अपशब्द भी कहे गए। गुहीराम महतो ने सरकारी दस्तावेज को भी फाड़ दिया।
राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि जादूगोड़ा थाना में एफआइआर कराने के बाद उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है। धमकी में कहा जा रहा है कि एफआइआर उठा लो, अन्यथा बहुत बुरा होगा। तबादला के साथ-साथ हल्का चेंज करा दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि कुलडीहा, दुडकू, आसनबनी, कारगिल समेत हल्का 1 और 3 में लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाए जाने की शिकायत की जा रही थी। इसी संदर्भ में अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार अतिक्रमण जांच के लिए राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष चौबे हल्का-3 का भ्रमण कर रहे थे।
Edited By Jagran