Move to Jagran APP

प्रतिबंधित मांस ले जा रहा वाहन गढ्डे में फंसा, पुलिस ने किया जब्त

जुगसलाई थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित मांस लेकर तेज गति से जा रहा एक वाहन (स्कार्पिओ) गम्हरिया प्रखंड के पाकुड़गोड़ा गांव के पास एक खेत के गड्ढे में फंस गया। वाहन के फंसते ही चालक मौके से फरार हो गया। वहीं वाहन का पीछा करते हुए घटनास्थल पर पहुंची जुगसलाई पुलिस ने उसे जब्त कर थाने ले गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 05:00 AM (IST)
प्रतिबंधित मांस ले जा रहा वाहन गढ्डे में फंसा, पुलिस ने किया जब्त
प्रतिबंधित मांस ले जा रहा वाहन गढ्डे में फंसा, पुलिस ने किया जब्त

संसू, गम्हरिया : जुगसलाई थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित मांस लेकर तेज गति से जा रहा एक वाहन (स्कार्पिओ) गम्हरिया प्रखंड के पाकुड़गोड़ा गांव के पास एक खेत के गड्ढे में फंस गया। वाहन के फंसते ही चालक मौके से फरार हो गया। वहीं वाहन का पीछा करते हुए घटनास्थल पर पहुंची जुगसलाई पुलिस ने उसे जब्त कर थाने ले गई।

loksabha election banner

जुगसलाई थाना के एसआइ राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे एक स्कॉर्पिओ को तेजी से जाते देख पुलिस को कुछ शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक उसे और तीव्र गति से लेकर भागने लगा। इसके बाद उन्होंने थाने के अन्य जवानों के साथ उसका पीछा किया। इसी बीच वाहन पाकुड़गोड़ा गांव के पास एक खेत के गड्ढे में जाकर फंस गया। इसकी सूचना पाकर गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी भी वहां पहुंचे। थाना प्रभारी की उपस्थिति में जुगसलाई पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बोरे में भरा प्रतिबंधित मांस पाया गया।

सिकली में मालिकाना दखल को लेकर भिड़े दो पक्ष

संसू, चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकली गांव में गुरुवार को जमीन के मालिकाना हक के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया। इस बात की जानकारी देते हुए चांडिल थाना के एएसआइ बबलू मांझी ने बताया कि मामला न्यायालय में मालिकना दखल को लेकर विचाराधीन है। इसमें यथा स्थिति रखने के आदेश है। हालांकि जबरन छोटू उर्फ रिजवान और गामा उर्फ नजीर ने उक्त भूखंड पर घर बनाने की नियत से काम करा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची न्यायालय के आदेश के मुताबिक काम बंद करा दिया गया। वहीं थाना प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को अनुमंडल न्यायालय में विवाद का निपटारा कराने के लिए कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.