टाटा कमिंस में अगले साल से शुरू होगी कर्मीपुत्रों की बहाली Jamshedpur News
टाटा कमिंस कर्मचारी पुत्रों के लिए खुश खबरी है। अगले साल से यहां के कर्मचारीपुत्रों को भी नियोजन किया जाएगा। इस पर बीते बुधवार को हुए बोनस समझौते में मुहर लग गई है। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन एक साल से काफी सक्रिय थी।
जमशेदपुर, जासं। टाटा कमिंस कर्मचारी पुत्रों के लिए खुश खबरी है। अगले साल से यहां के कर्मचारीपुत्रों को भी नियोजन किया जाएगा। इस पर बीते बुधवार को हुए बोनस समझौते में मुहर लग गई है। कर्मचारियों को 8.33 फीसद बोनस देने के साथ-साथ कर्मी पुत्रों के नियोजन पर भी सहमति बन गई।
जानकारी हो कि कर्मीपुत्रों के नियोजन को लेकर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन एक साल से काफी सक्रिय थी। कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते से पूर्व नियोजन को लेकर काफी मशक्कत हुई थी। यूनियन टाटा मोटर्स की तर्ज पर पहले निबंधन फिर नियोजन करने की मांग उठाई थी। लेकिन प्रबंधन ने जरुरत व योग्यता के आधार पर कर्मीपुत्रों को कंपनी में नौकरी देने की सहमति जताई थी। इधर बोनस वार्ता में कंपनी प्रबंधन कर्मीपुत्रों की बहाली करने को तैयार हो गया है। यूनियन की स्टीयरिंग कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार को बोनस समझौता के साथ इंप्लाई वार्ड की बहाली पर भी एमओएम हुआ है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगली बोनस समझौता के दौरान फिर यह रेफरेंस नहीं बनेगा। यानि प्रबंधन बोनस समझौते में इंप्लाई वार्ड की बहाली की परंपरा नहीं बनाएगा। यह सिर्फ अगले वर्ष के लिए होगा।