Republic Day 2021 Jamshedpur : मानगो के राकेश टावर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Republic Day 2021 Jamshedpur. मानगो स्थित राकेश टॉवर सोसायटी में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सम्मानित एनके सिंह व रामाकांत प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया। बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं हुईं।
जमशेदपुर, जासं। मानगो स्थित राकेश टॉवर सोसायटी में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सम्मानित एनके सिंह व रामाकांत प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक परेड निकाल कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव चौधरी, प्रो. अमरनाथ दत्ता, महेश मोदक, संतोष सिंह, सत्यम सिन्हा, माधुरी चौधरी, नेहा सिंह, सुनीता सिंह, एकता झा, आशा, कविता, मधू आदि का सराहनीय योगदान रहा। संध्या में बच्चों व महिलाओं के लिए भाषण, गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके विजेताओं पीहू, संचिता, सार्थक, अक्षित, हरिदास, सौम्या, दृष्टी, रिषभ, रिया, मिष्टी, रिषू व शिवम को मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।
वन प्रमंडल कार्यालय में डीएफओ ने फहराया तिरंगा
जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय में डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने तिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने गणतंत्र के संबंध में प्रकाश डाला। मौके पर उपस्थित रेंज के पदाधिकारियों व कर्मचारियों से वनों व वन्यप्राणियों की रक्षा को अपना कर्तव्य समझकर इमानदारी के साथ निर्वाहन करने का आह्वान किया। वहीं दूसरी ओर दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ डा. अभिषेक कुमार अपने कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। मानगो रेंज कार्यालय में रेंजर रामबाबू कुमार, दलमा रेंजर में आरपी सिंह, दिनेश चंद्रा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी।