Move to Jagran APP

Republic Day 2021 : जमशेदपुर के तीनों नगर निकायों में शान से लहराया तिरंगा

Republic Day 2021. जमशेदपुर के तीनों नगर निकाय में गणतंत्र द‍िवस पर 26 जनवरी कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा तिरंगा फहराया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्‍ण कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। आयोजन कोरोना के कारण सीमित रहे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 05:29 PM (IST)
Republic Day 2021 : जमशेदपुर के तीनों नगर निकायों में शान से लहराया तिरंगा
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में राष्‍ट्रध्‍वज फहराते कार्यपालक पदाधिकारी। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  जमशेदपुर के तीनों नगर निकाय में 26 जनवरी के अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा तिरंगा फहराया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय में विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय जबकि जुगसलाई नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने तिरंगे को सलामी दी। 

loksabha election banner

भाजपा नेता विकास सिंह ने कई स्थानों पर फहराया तिरंगा 

भाजपा नेता विकास सिंह ने 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानगो के दस स्थानों पर झंडातोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दिया। विकास सिंह सर्वप्रथम गौड़ बस्ती के बुद्धा एकेडमी विद्यालय, भाजपा आजाद नगर मंडल कार्यालय, कुंवर बस्ती चाणक्यपुरी के सामने, टीचर्स कॉलोनी नाला किनारे, पारस नगर, हीरा होटल मैदान, डिमना चेक पोस्ट, संकोसाई रोड नंबर पांच लाखो बोदरा के प्रतिमा के सामने एवं संकोसाई रामनगर शिव मंदिर के समीप झंडाेत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। विकास सिंह ने गणतंत्र दिवस महत के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर कृष्णा प्रधान, सुरेश प्रसाद, हेमंत सिंह, गुलटेन सिंह, पंकज गुप्ता, दीपक सुंडी, सुशीला शर्मा, मनोज ओझा, विनय गुप्ता, राम सिंह कुशवाहा आदि मुख्य रूप से शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.