Move to Jagran APP

Coronavirus Jamshedpur : जमशेदपुर के लिए राहत की खबर, कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 97.11 फीसद; जानिए ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur. जमशेदपुर के लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां कोरोना रिकवरी रेट 97.11 फीसद है। वहीं राज्य का रिकवरी रेट 97.92 व देश का 96.40 है। हालांकि कोरोना के 18 नए पॉजिटिव भी मिले है। जिनमें 17 शहरी क्षेत्र व एक पटमदा के रहने वाले हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 11:10 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 11:10 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur : जमशेदपुर के लिए राहत की खबर, कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 97.11 फीसद; जानिए ताजा हाल
जमशेदपुर में कोरोना रिकवरी रेट बेहतर है।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक हजार 899 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 18 पॉजिटिव मिले, जिनमें 17 शहरी क्षेत्र व एक पटमदा के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

वहीं, शहरी क्षेत्र में मिले संक्रमितों में बिरसानगर, बागबेड़ा, मानगो, बिष्टुपुर, साकची, कदमा, छोटा गोविंदपुर, सोनारी सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार 824 हो गई है। जिले में कोरोना से अबतक कुल 374 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अबतक कुल 17 हजार 291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.11 फीसद है। वहीं, राज्य का रिकवरी रेट 97.92 व देश का 96.40 है। वहीं, जिले का मृत्युदर 2.10 फीसद है। वहीं, राज्य का 0.89 व देश का 1.40 फीसद है।

2160 संदिग्धों का लिया गया नमूना

मंगलवार को दो हजार 160 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 498777 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 473323 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।

16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 17291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

किस प्रखंड में कितने एक्टिव केस

प्रखंड           -   एक्टिव केस

बहरागोड़ा   -          02

चाकुलिया    -           07

धालभूमगढ़  -           09

डुमरिया      -           01

घाटशिला     -            04

जुगसलाई     -            127

मुसाबनी       -            01

पटमदा         -          04

पोटका        -            02

किस प्रखंड में कितने लोगों की हुई मौत

प्रखंड                     - मौत

बहरागोड़ा              - 02

चाकुलिया               - 02

धालभूमगढ़            - 04

डुमरिया                 - 00

घाटशिला               - 04

जुगसलाई              - 352

मुसाबनी               - 03

पटमदा                - 02

पोटका                 - 05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.