Move to Jagran APP

जमशेदपुर में दुष्कर्म के अधिकांश मामले में परिचित ही आरोपित, नाबालिग बने अधिक शिकार

शहर के विभिन्न थानों में दर्ज होेने वाले दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में ये बातें सामने आई हैं कि पराये के मुकाबले अपने सगे-संबंधियोंं और जान-पहचान के लोग ही अधिकांश आरोपित हैं। इससे स्पष्ट है कि परिचितों से आधी-आबादी असुरक्षित है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 08:52 AM (IST)
जमशेदपुर में दुष्कर्म के अधिकांश मामले में परिचित ही आरोपित, नाबालिग बने अधिक शिकार
नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में सगे संबंधी ही आरोपित बन रहे हैं।

अन्वेश अंबष्ट, जमशेदपुर : शहर के विभिन्न थानों में दर्ज होेने वाले दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में ये बातें सामने आई हैं कि पराये के मुकाबले अपने सगे-संबंधियोंं और जान-पहचान के लोग ही अधिकांश आरोपित हैं। इससे स्पष्ट है कि परिचितों से आधी-आबादी असुरक्षित है।

loksabha election banner

ऐसे मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ज्यादा है। कुछ मामले में आरोपित भी नाबालिग पाए गए है जिसको लेकर पुलिस और चाइल्ड लाइन से जुड़े लोग भी अचंभित है और मामले को लेकर चर्चा को बाध्य होते है। चार-पांच माह में दुष्कर्म के 14 मामले थाना में दर्ज हुए। ताजा उदाहरण परसुडीह थाना का है। विगत नौ नवंबर को थाना में तीन साल की बच्ची से 12 साल के बच्चे द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले आए। पुलिस आरोपित को थाना लेकर आई। पुलिस अधिकारी असमंजस में फंसे रहे कि मामले में क्या करें। बाद में आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। इस थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची से उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जो एक बच्चे का पिता है।

बिष्टुपुर में नाबालिग दो बहनों से उसके पिता के दोस्त ने दुष्कर्म किया। मामले में आरोपित अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। घटना विगत 21 जून की है। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से विगत सात अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपित नाबालिग का एक परिचित निकला। 

26 अगस्त को सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने सिपाही को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। सिपाही पर महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराया था। दोनों की डयूटी सिदगोड़ा प्रोफेशनल कॉलेज कोविड सेंटर में थी। सिपाही अमित पर पर आरोप हैं वह पीड़िता को छत पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

मानगो में ईंट भठ्ठा के मालिक अनीष सिंह, जिसकी उम्र 55 वर्ष के करीब है,  उस पर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी विगत 23 सितंबर को दर्ज की गई। फिलहाल आरोपित फरार है। नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि आरोपित ने उसके साथ कई माह से दुष्कर्म कर रहा था।

सोनारी थाना में चाइल्ड लाइन की पहल पर विगत 29 सितंबर को मनोज कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई। नाबालिग सात माह की गर्भवती है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिरसानगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का अपहरण कर पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना विगत 13 अगस्त की है मामले में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नाबालिग अपनी प्रेम के साथ गोविंदपुर थीम पार्क घूमने गई थी। जहां ऐसी घटना हुई। शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले भी थानों में दर्ज हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.