टाटा स्टील में है इंजीनियरों के लिए खास मौका, जानिए क्या करना है आपको
जेट की परीक्षा में शामिल होने के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, सेरामिक, केमिकल, मेकाट्रोनिक्स मेंं डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।
जमशेदपुर(जासं)। टाटा स्टील में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (जेट) 2019 बैच के लिए बहाली निकली है। इसमें टाटा स्टील, जमशेदपुर व कलिंगानगर में कार्यरत कर्मचारी, पूर्व कर्मचारी, निबंधित कर्मचारी पुत्रों के अलावा ट्यूब डिवीजन, कोलियरी, ओर माइंस, एफएएमडी, बेयरिंग, टीजीएस, मार्केटिंग एंड सेल्स, वायर डिवीजन, हल्दिया मेटकोक सहित मुंबई मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे (बेटा, बेटी, बेटा नहीं होने पर दामाद या पत्नी) भी शामिल हो सकते हैं।
जेट की परीक्षा में शामिल होने के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, सेरामिक, केमिकल, मेकाट्रोनिक्स मेंं इंजीनियङ्क्षरग में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। जेट के लिए लिखित परीक्षा, साक्षात्कार व मेडिकल टेस्ट अलग-अलग बैच में 10 से 20 दिसंबर के बीच होगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें उन्हें प्रतिमाह 11,419 रुपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को टाटा स्टील, इंडियन ऑपरेशन के किसी भी लोकेशन में भेजा जा सकता है।
पहली बार टेक्निकल इंस्टीट्यूट को भी मौका
टाटा स्टील द्वारा निकाली गई जेट की बहाली में पहली बार टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर जमशेदपुर, बर्मामाइंस व गोपालपुर संस्थान को शामिल किया गया है। यहां से पास होकर निकले बच्चे जेट की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वैसे बच्चे जिनका अंतिम वर्ष जुलाई 2019 में समाप्त होगा, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्हें 30 अगस्त 2019 तक अपने प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। अगर वे परीक्षा में फेल होते हैं तो उन्हें जेट के प्रशिक्षण से बाहर कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
उम्र : एक मार्च 1989 से 31 जुलाई 2002 के बीच जन्म हो।
शारीरिक योग्यता : ऊंचाई 152 सेंटीमीटर (लड़कियों के लिए 142 सेंटीमीटर)
-लड़कों के लिए छाती फुलाकर अधिकतम 5 सेंटीमीटर
-वजन 45 (लड़कियों के लिए 40 ) किलोग्राम से ज्यादा।
-आंखों की रोशनी-6/6 (दोनों आंखों के लिए)
-कलर विजन : सामान्य।