Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Update : जनवरी में टूटा 40 साल का रिकार्ड, सबसे गर्म दिन रहा शनिवार ; जानिए अगले छह दिन का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather. झारखंड के जमशेदपुर में 40 साल के बाद जनवरी माह में सबसे गर्म दिन शनिवार रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 40 साल में सबसे अधिक है। हालांकि मौसम में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 08:42 AM (IST)
2010 से 2019 के बीच सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जमशेदपुर, जासं।  लॉकडाउन के बाद माना जा रहा था कि प्राकृतिक संतुलन ठीक होगा लेकिन शनिवार को झारखंड के जमशेदपुर शहर  के मौसम में बड़ा बदलाव दे‌खने को मिला। लगभग 40 साल के बाद जनवरी माह में सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 40 साल में सबसे अधिक है।

loksabha election banner

 मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 1981 से 2010 तक औसतन न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, 2010 से 2019 के बीच सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे मौसम गर्म हो गया है। हालांकि, मौसम में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

आज हो सकती एक डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री का इजाफा हुआ। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री व अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री होने की संभावना जताई गई थी। 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होकर 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

जनवरी माह में अगले दस साल का न्यूनतम तापमान

साल      -        न्यूनतम तापमान

2019      -            7.3

2018       -          5.8

2017       -          6.7

2016       -          7.6

2015        -         8.2

2014        -         8.1

2013         -        5.5

2012         -        6.2

2011           -      5.4

2010          -       7.3

अगले छह दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि         - न्यूनतम       - अधिकतम

9 जनवरी    - 18.0             - 32.0

10 जनवरी   - 16.0            - 32.0

11 जनवरी  - 17.0             - 32.0

12 जनवरी  - 15.0              - 31.0

13 जनवरी   - 14.0              - 30.0

14 जनवरी     - 14.0             - 29.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.