Move to Jagran APP

Weather Update : रोज रिकार्ड तोड़ रहा मौसम,अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत; बरतें ये सावधानी

Weather forecast. इस साल का सबसे ठंड दिन सोमवार रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं वर्ष 2018 में सबसे ठंड दिन 30 दिसंबर को आंका गया था। उस दिन न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 01:40 PM (IST)
Weather Update : रोज रिकार्ड तोड़ रहा मौसम,अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत; बरतें ये सावधानी
अभी ठंंड से राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में सावधानी जरूरी है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड में तापमान लगातार गिर रहा है। रोजाना रिकार्ड बन रहा है। जमशेदपुर में तो 24 घंटे के अंदर पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.6 तक पहुंच गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल का सबसे ठंड दिन सोमवार रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2018 में सबसे ठंड दिन 30 दिसंबर को आंका गया था। उस दिन न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन यानी 22 से 27 दिसंबर तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

किस साल सबसे कम कितना रहा न्यूनतम तापमान

साल - न्यूनतम तापमान

2019 - 7.2

2018 - 6.8

2017 - 9.0

2016 - 9.2

2015 - 6.4

2014 - 6.8

2013 - 7.7

2012 - 7.7

2011 - 6.2

2010 - 6.5

अगले सात दिन के तापमान का पूर्वानुमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

22 दिसंबर - 25.0 - 9.0

23 दिसंबर - 25.0 - 9.0

24 दिसंबर - 25.0 - 9.0

25 दिसंबर - 26.0 - 10.0

26 दिसंबर - 26.0 - 11.0

27 दिसंबर - 26.0 - 11.0

ठंड में इन बातों का रखें ख्याल

  •  सुबह धूप निकलने के पहले न निकलें। अगर किसी जरूरी काम से निकलना ही है तो शरीर को गर्म कपड़े से अच्छी तरह से ढंक लें।
  •  गुनागुना पानी पीएं।
  •  ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल व मधुमेह के मरीज नियमित दवा खाएं।
  • एक बार अगर किसी मरीज को हार्ट अटैक हो चुका है तो उसे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
  •  शरीर के किसी अंग में कमजोरी, सुन्नापन आए या फिर सीने में दर्द हो तो तत्काल डॉक्टर से दिखाएं।
  •  ठंड से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढंक कर रखें, खासतौर पर सिर को।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.