Move to Jagran APP

Eureka Forbes Deal : रतन टाटा से पंगा लेने वाले साइरस मिस्त्री की यूरेका फोर्ब्स बिकने जा रही है

Eureka Forbes Deal शापोरजी पालोन जी समूह के मुखिया साइरस मिस्त्री ने कभी टाटा समूह के चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा से पंगा लिया था। लिहाजा उन्हें टाटा संस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब वही साइरस मिस्त्री की यूरेका फोर्ब्स अब बिकने जा रही है...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 05:39 PM (IST)
Eureka Forbes Deal : रतन टाटा से पंगा लेने वाले साइरस मिस्त्री की यूरेका फोर्ब्स बिकने जा रही है
रतन टाटा से पंगा लेने वाले साइरस मिस्त्री की यूरेका फोर्ब्स बिकने जा रही है

जमशेदपुर, जासं। शापूरजी पालोनजी समूह की यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड को बिकने जा रही है। इसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की होगी, लेकिन मुनाफे में चलने वाली यह कंपनी अब किसी और की हो जाएगी। ताज्जुब की बात तो यह कि इसके लिए एडवेंट इंटरनेशनल नामक कंपनी ने 44 बिलियन रुपये में शापूरजी पल्लोनजी समूह से सौदा किया है। रतन टाटा से पंगा लेने वाले साइरस मिस्त्री शापूर पालोनजी समूह के मुखिया हैं। 

prime article banner

यहां यह बताना लाजिमी है कि यूरेका फोर्ब्स को मूल फोर्ब्स एंड कंपनी से अलग करने की तैयारी भी चल रही है। इसके बाद इसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज या बीएसई लिमिटेड में सूचीबद्ध करा दिया जाएगा। इसकी घोषणा कोई हवा-हवाई नहीं हुई है, बल्कि बाकायदा शापूरजी पालोनजी समूह व एडवेंट इंटरनेशनल ने संयुक्त बयान में इस खबर की पुष्टि की है। इसके साथ ही यूएस स्थित निजी इक्विटी फर्म कंपनी के 72.56 प्रतिशत शेयर खरीदरने जा रही है।

कर्ज घटाने के लिए शापूरजी पालोनजी समूह ने किया सौदा

ऐसा कहा जा रहा है कि शापूरजी पालोनजी समूह पर काफी कर्ज हो गया है। इसी संदर्भ में यह सौदा किया गया है। यह बात भी कही जा रही है कि एसपी ग्रुप कर्ज कम करने और रियल एस्टेट के कारोबार को बढ़ाने के लिए इसे बेचने का फैसला किया है।

मुख्य रूप से वाटर प्यूरीफायर बनाने वाली यूरेका फोर्ब्स अच्छा धंधा कर रही है। इसके पीछे उस विवाद को भी एक कारण बताया जा रहा है कि टाटा समूह के साथ हुए विवाद के बाद शापूरजी पालोनजी समूह को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी भरपाई के लिए एसपी ग्रुप उपाय खोज रहा था। यह भी कहा जा रहा है कि टाटा संस धन जुटाने के लिए एसपी समूह के टाटा से जुड़े शेयरों का उपयोग करने के प्रयास को रोक रहा है।

 

 शापूरजी पलोनजी।

यूरेका में एडवेंट इंटरनेशनल में दिख रहा बेहतर भविष्य

यूरेका फोर्ब्स निश्चित रूप से वाटर प्यूरीफायर के क्षेत्र में अग्रणी ब्रांड है, लिहाजा एडवेंट इंटरनेशनल को इसमें बेहतर भविष्य दिख रहा है। एडवेंट इंडिया की प्रबंध निदेशक श्वेता जालान का इस संबंध में बयान भी आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यूरेका फोर्ब्स अगले कई वर्षों में मजबूत विकास के लिए तैयार बाजार में नंबर वन खिलाड़ी है।

वेबसाइट के मुताबिक यूरेका फोर्ब्स शापूरजी पालोनजी समूह के तहत 17 कंपनियों में से एक है। 1865 में स्थापित एसपी समूह भारत के वित्तीय केंद्र मुंबई में कुछ सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं का मालिक भी है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक की बिल्डिंग और ताजमहल पैलेस होटल की विरासत टावर भी है। शापूरजी पालोनजी समूह अब किफायती आवासीय परियोजना के साथ नई पहचान बनाने को आतुर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.