इंस्टाग्राम पर बोले रतन टाटा, खुद प्रतिस्पर्धी बन स्टेकहोल्डर के प्रति रहें ईमानदार
Ratan Tata. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि खुद भी प्रतिस्पर्धी बने और अपने स्टेकहोल्डरों के लिए इमानदार रहें।
जमशेदपुर, जासं। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने रविवार को इंस्ट्राग्राम के माध्यम से अपने सभी चाहने वालों के सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा कि वर्तमान दौर में जब बेईमानी ज्यादा है कोई कैसे सफल हो सकता है। इसका जवाब देते हुए रतन टाटा ने कहा कि खुद भी प्रतिस्पर्धी बने और अपने स्टेकहोल्डरों के लिए इमानदार रहें। रतन टाटा ने शनिवार को इंस्ट्राग्राम के माध्यम से अपने चाहने वालों को सवाल पूछने का मौका दिया था। इनमें से कुछ चुनिंदा सवालों के उन्होंने जवाब दिए। पेश है उनके सवाल-जवाब के मुख्य अंश :
सवाल : आपका ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है?
रतन टाटा : भारत को कुपोषण से मुक्त करना।
सवाल : वर्तमान वैश्विक स्थिति से खुश है?
रतन टाटा : वर्तमान परिस्थिति में विभिन्न देशों के नेतृत्वकर्ता बेहतर काम कर रहे हैं। इस कठिन घड़ी में और ज्यादा संगठित होंगे, यही मेरी कामना है।
सवाल : किन क्षेत्रों में चैरिटी की जरूरत है?
जवाब : मानव की परेशानी को समझना और उसका हल निकालना, यही चैरिटी है।
सवाल : यदि आप सफल बिजनेसमैन नहीं होते तो क्या होते?
रतन टाटा : शायद मैं सफल आर्किटेक्ट होता।
सवाल : क्या आप भी योग करते हैं?
रतन टाटा : हां, मैं हर शाम को योगा करता हूं।
सवाल : आप कुत्तों से कितना प्यार करते हैं?
रतन टाटा : मैं प्यार और लगाव के बदले कुछ नहीं मांगता। मैं पूरी जिंदगी जानवरों से प्यार किया है।
सवाल : जब कोई सपना देखकर उससे कम हासिल करता है तो क्या करना चाहिए?
रतन टाटा : जब तक आप सहीं मैं यह न मान ले कि आपको इतना ही मिलना था।
सवाल : आपको किस चीज के लिए याद किया जाना चाहिए।
रतन टाटा : देश में बदलाव लाने के लिए।