Move to Jagran APP

Ratan Tata जेआरडी को याद कर हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर बोले-बीत गया एक और साल

जेआरडी टाटा को रतन टाटा का मेंटर कहा जाता है। दोनों के बीच गहरा लगाव था। जेआरडी टाटा ने 1991 में रतन टाटा को टाटा समूह की जिम्मेवारी सौंपी थी। तब से लेकर अब तक टाटा समूह ने दुनिया भर में पांव पसारे।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 09:27 AM (IST)
Ratan Tata जेआरडी को याद कर हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर बोले-बीत गया एक और साल
जेआरडी को याद कर रतन टाटा हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर बोले-बीत गया एक और साल

जमशेदपुर : टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा हमेशा इंस्टाग्राम में सक्रिय रहते हैं। गुरुवार को टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन जहांगीर रतनजी दादा भाई (जेआरडी) की 117वीं जयंती थी। इस मौके पर रतन टाटा ने इंस्टाग्राम में जेआरडी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसमें भावुक पल को याद करते हुए लिखा है कि बीत गया एक और साल।

loksabha election banner

टाटा कार के साथ खिंचाई थी तस्वीर

उन्होंने एक तस्वीर के साथ जेआरडी टाटा के साथ बिताए भावुक पल को याद किया है। लिखा है कि सुमंत मूलगांवकर ने जेआरडी टाटा के सपनों की टाटा कार को तैयार किया। पुणे प्लांट में जब इस कार को लांच किया जा रहा था, तब उनके साथ यह मेरी तस्वीर है। इसके अलावा रतन टाटा ने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह तस्वीर जमशेदपुर के टेल्को प्लांट की है जहां जेआरडी टाटा के एक और सपना पूरा हुआ था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

 दोनों के बीच था गहरा लगाव

आपको बता दें कि 81 वर्षीय का जेआरडी टाटा के साथ काफी लगाव रहा है। दोनो के बीच खून का रिश्ता भले ही न थी लेकिन उनके बीच काफी अच्छा गहरा संबंध था। रतन टाटा ने वर्ष 1991 में जेआरडी टाटा से ही टाटा समूह की जिम्मेदारी ली थी और जेआरडी टाटा से उन्होंने काफी कुछ सीखा। जेआरडी टाटा को रतन टाटा प्यार से जे बुलाते थे। जेआरडी टाटा के अंतिम कुछ वर्षो में रतन टाटा ने उनके साथ काफी व्यक्त बिताए। कंपनी और घर में काफी समय दोनो ने कई यादगार पल साथ रहे। ऐसे में रतन टाटा भी कई अवसरों पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर जेआरडी टाटा को याद करते हुए कई यादगार पलों को साझा करते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

 संस्थापक दिवस पर भी रतन टाटा जेएन टाटा को किया था याद

टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती पर भी तीन मार्च को रतन टाटा ने जेआरडी टाटा के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम में शेयर की थी जो जमशेदपुर प्लांट की थी। इस तस्वीर में दोनो एक साथ संस्थापक की प्रतिमा के सामने खड़े हैं। रतन टाटा की सबसे बड़ी पहचान उनकी सादगी है। इतने बड़े साम्राज्य के चेयरमैन होने के बावजूद वे काफी सरल और अपने कर्मचारियों के लिए सुलभ हैं। अपने इंस्टाग्राम में उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए कई पलों वाले तस्वीरों को पहले भी साझा किया था। जानकारों का कहना है कि रतन टाटा की मिलनसार प्रवृत्ति उन्हें जेआरडी टाटा से ही मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.