Founders Day Jamshedpur : चंद्रशेखरन के साथ रतन टाटा भी पहुंचे जमशेदपुर, एमडी ने की अगवानी
जमशेदपुरवासियों के लिए खुशखबरी। संस्थापक दिवस के लिए इस वर्ष टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा शहर पहुंचे हैं। उनके साथ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी हैं। टाटा ट्रस्ट के चेरमैन रतन टाटा संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर शहर आते रहे हैं।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुरवासियों के लिए खुशखबरी। संस्थापक दिवस के लिए इस वर्ष टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा शहर पहुंचे हैं। उनके साथ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी हैं। टाटा ट्रस्ट के चेरमैन रतन टाटा संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर शहर आते रहे हैं। हालांकि पिछली बार स्वास्थ्य कारणों से वे शहर नहीं आए थे लेकिन कोविड 19 के संक्रमण के बीच रतन टाटा इस वर्ष जजमशेदपुरवासियों के लिए खुशखबरी। संस्थापक दिवस के लिए इस वर्ष टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा शहर पहुंचे हैं। उनके साथ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी हैं। टाटा ट्रस्ट के चेरमैन रतन टाटा संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर शहर आते रहे हैं। हालांकि पिछली बार स्वास्थ्य कारणों से वे शहर नहीं आए थे लेकिन कोविड 19 के संक्रमण के बीच रतन टाटा इस वर्ष जमशेदपुरवासियों से मिलने शहर आए हैं।
दोपहर लगभग पौने एक बजे टाटा समूह का विशेष विमान सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इस प्लेन में रतन टाटा के अलावे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे। टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन खुद उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। एमडी टीवी नरेंद्रन अपनी कार से उनको लेकर निकले। पिछले बार की अपेक्षा इस बार रतन टाटा का स्वास्थ्य पहले से गिर गया है। इस वर्ष रतन टाटा शहर आएंगे या नहीं इसके लेकर कयास लगाए जा रहे थे। टाटा स्टील के अधिकारी भी आश्वस्त नहीं थे कि वे इस वर्ष आएंगे या नहीं। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने आने का आश्वासन जरूर दिया है लेकिन वे आएंगे या नहीं, यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। लेकिन कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के बीच रतन टाटा शहर पहुंच चुके हैं। वे शाम में जुबिली पार्क की विद्युत सज्जा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और तीन मार्च की सुबह टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित वर्क्स मेन गेट पर होने वाले मुख्य आयोजन और पोस्टल पार्क पर भी मौजूद रहेंगे।