कोलाबीरा के रतन सहित छह फुटबॉलर भारतीय टीम में
झारखंड फुटबॉल के लिए अच्छी खबर है। 24-31 अगस्त तक शघाई में आयोजित होनेवाले यूथ इंटरनेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए राज्य के छह फुटबॉलरों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड फुटबॉल के लिए अच्छी खबर है। 24-31 अगस्त तक शघाई में आयोजित होनेवाले यूथ इंटरनेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए राज्य के छह फुटबॉलरों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टीम में कोलाबिरा के रतन के अलावा गुमला के अंकित टोप्पो और सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो के पी लालरामपाना, कुशाग सुब्बा, लालपिखुआ जोंगटे व सामुएल लाल रिंगसागा शामिल हैं। कोलाबीरा का रतन हासदा साई राची का प्रशिक्षु है। वैसे राची जाने से पूर्व रतन ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी कोलाबीरा का प्रशिक्षु हुआ करता था। शभू को चेतन हासदा, छुतुर हासदा, अजय बास्के, राहुल हेंब्रम, राजू हासदा आदि फुटबॉलरों से भी काफी उम्मीदें हैं, जो कोलाबीरा से निकलकर टाटा फुटबॉल एकेडमी अथवा झारखंड के अलग-अलग जिलों के साई सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
तीरंदाजी में भी नाम:
झारखंड से तीरंदाजी में भी लड़के-लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरायकेला-खरसावां के दुगनी स्थित आर्चरी एकेडमी से निकलकर ही दीपिका कुमारी ने दुनिया के स्तर पर नाम किया है। अभी तीरंदाजी में नया नाम खरसावां के गोरा हो का छाया है। गोरा हो ने दामादिरी मैदान में तीरंदाजी के गुर सीखे और विश्वस्तरीय प्रतिस्पद्र्धाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। घाटशिला की लक्ष्री रानी सिंह अभी विश्वस्तरीय प्रतिस्पद्र्धा में भाग ले रही है।
एथलेटिक्स चयन ट्रायल 27 से गोपाल मैदान में: पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 27 व 28 अगस्त को गोपाल मैदान में एथलेटिक्स चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। चयन ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। चैंपियनशिप 31 अगस्त से दो सितंबर तक रांची में होना है। इस बाबत हुई बैठक में सचिव एमएन पूर्ति, संयुक्त सचिव रविंद्र नाथ मुर्मू, उपाध्यक्ष राजकुमार बानरा, सहायक सचिव श्याम कुमार शर्मा, संजीव कुमार, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।