Move to Jagran APP

झारखंड की बेटी शोभना का सौंदर्य प्रतियोगिता में परचम, जीता मिस एटीट्यूड का खिताब

झारखंड की बेटी शोभना राज ने सौंदर्य प्रतियोगिता में परचम लहराया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित रूबरू मिस इंडिया एलिट 2019 ब्यूटी कांटेस्ट में मिस एटीट्यूड का खिताब जीता।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 09:55 AM (IST)
झारखंड की बेटी शोभना का सौंदर्य प्रतियोगिता में परचम, जीता मिस एटीट्यूड का खिताब
झारखंड की बेटी शोभना का सौंदर्य प्रतियोगिता में परचम, जीता मिस एटीट्यूड का खिताब

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड की बेटी शोभना राज ने सौंदर्य प्रतियोगिता में परचम लहराया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित रूबरू मिस इंडिया एलिट 2019 ब्यूटी कांटेस्ट में मिस एटीट्यूड का  खिताब जीतकर शोभना ने झारखंड का नाम रौशन किया है।

loksabha election banner

शोभना राज रांची के एचईसी कॉलोनी रशियन हॉस्टल की रहनेवाली है। उसने ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेनेवाली अन्य राज्यों की प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह खिताब हासिल किया है  एचईसी एफएफपी प्राजेक्ट फाइनांस के कर्मचारी मुकेश कुमार और रेवती देवी की पुत्री शोभना राज वर्तमान में संत जेवियर कॉलेज में बीए ईएलएल फाइनल इयर की छात्रा है। उसने दसवीं की पढ़ाई रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल से और बारहवीं की पढ़ाई केराली स्कूल से की है। 

स्कूल के दिनों से ही मॉडलिंग का शौक

सौंदर्य प्रतियोगिता की उसकी दिलचस्पी ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी है। शोभना राज ने बताया कि स्कूल के ही  दिनों से ही  उसने एक्टिंग और मॉडलिंग क्षेत्र में अपना करियर चुनने का फैसला कर लिया था। मां और पिता के सपोर्ट से स्कूल में आयोजित इवेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। शोभना ने बताया कि वह पूरे देश को यह सिद्ध करना चाहती है कि झारखंड में भी मॉडलिंग की दुनिया में जाने योग्य कई प्रतिभाएं मौजूद हैं। बताया कि  7 दिसंबर 2018 को  धुर्वा स्थित सेक्टर 2 राजेंद्र भवन में रूबरू मिस इंडिया एलिट 2019 ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन हुआ था  जिसमें  12 लड़कियों और 20 लडक़ों ने भाग लिया था। रूबरू मिस इंडिया एलिट 2019 ब्यूटी कांटेस्ट का ग्रांड फिनाले 17 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.