Move to Jagran APP

Ram Mandir Ayodhya Donation: अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए दिल खोलकर दे रहे दान, सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ने दिए 1,11,111 रुपये

Ram Mandiir Fund Collection.श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चल रहा है। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी (मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा) तक चलना है इसलिए जैसे-जैसे अभियान अंतिम चरण की ओर जा रहा है राम भक्तों का उत्साह भी उमड़ रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 01:48 PM (IST)
Ram Mandir Ayodhya Donation:  अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए दिल खोलकर दे रहे दान, सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ने दिए 1,11,111 रुपये
सभी दिल खोलकर सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कर रहे हैं।

जमशेदपुर, जासं। Ram Mandiir Fund Collection अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के लिए जमशेदपुर शहर में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चल रहा है। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी (मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा) तक चलना है, इसलिए जैसे-जैसे अभियान अंतिम चरण की ओर जा रहा है, राम भक्तों का उत्साह भी उमड़ रहा है।

loksabha election banner

सभी दिल खोलकर सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कर रहे हैं। इसी क्रम में जुगसलाई निवासी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष गौतमचंद्र गोलछा ने सपरिवार एक लाख 11 हजार 111 ग्यारह रुपये निधि के रूप में समर्पित की। भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने बताया कि इस समर्पण में विशेष बात यह रही कि उन्होंने खुद संपर्क कर निधि समर्पण की इच्छा जताई और स्वयंसेवकों को घर पर आमंत्रित किया। घर के सभी छह सदस्यों के नाम से यह राशि समर्पित की। गोलछा ने सभी स्वयंसेवकों को साधुवाद दिया कि उनके माध्यम से प्रभु श्रीराम के चरणों में यह राशि समर्पित हो रही है।

इन्होंने भी किया सहयोग

मोदी ने बताया कि सभी नगर में धन संग्रह के साथ जन संग्रह का भी कार्य चल रहा है। निधि संग्रह के क्रम में जुगसलाई निवासी रामावतार सारस्वत ने सपरिवार 62,111 (62 हजार 111 रुपये) की राशि समर्पित की। इसके अलावा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने भी सपरिवार निधि समर्पण किया। मोदी ने बताया कि निधि संग्रह का कार्य 27 फरवरी तक ही चलेगा, इसलिए सभी इसके पूर्व ही निधि समर्पित कर पुण्य के भागी बनें। इस अभियान में महेंद्र प्रकाश जैन, अवध किशोर बरनवाल, छीतरमल धूत, शंकर मित्तल, प्रकाश जोशी, बबलू सारस्वत, राजू रिंगसिया, हेमेंद्र जैन, सुनील शर्मा, मोनू शर्मा व अन्य शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.