Move to Jagran APP

जेनिथ फोर्ज के यूनियन अध्यक्ष बने राकेश्वर, महामंत्री शैलेश पांडेय

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के बिष्टुपुर आवासीय कार्यालय में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेनिथ फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने यूनियन का गठन किया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 07:52 PM (IST)
जेनिथ फोर्ज के यूनियन अध्यक्ष बने राकेश्वर, महामंत्री शैलेश पांडेय
जेनिथ फोर्ज के यूनियन अध्यक्ष बने राकेश्वर, महामंत्री शैलेश पांडेय

जमशेदपुर (जासं)। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के बिष्टुपुर आवासीय कार्यालय में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेनिथ फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने यूनियन का गठन किया। इस संबंध में हुई बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष व यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय को महासचिव चुना। यूनियन का नाम जेनिथ फोर्ज इम्प्लाइज यूनियन रखा गया। इंटक के प्रदेश संयुक्त महासचिव विनोद राय को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। 

loksabha election banner

राकेश्वर पांडेय ने जेनिथ फोर्ज के कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सोमवार को प्रबंधन को पत्र भेज कर नई यूनियन के साथ बैठक करने को बोलेंगे। यूनियन महासचिव शैलेश पांडेय ने कर्मचारियों से प्रबंधन के साथ सामंजस्य स्थापित कर मजदूर एवं उद्योग  हित में काम करने की बात कही। कर्मचारियों ने खुशी का इजहार करते हुए राकेश्वर पांडेय, शैलेश पांडेय सहित अन्य यूनियन पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद राय ने किया। यूनियन गठन कार्यक्रम में जेनिथ फोर्ज के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।  

टाटा कमिंस यूनियन के समर्थन में उतरा असंगठित कामगार यूनियन

इधर, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष सह सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट प्रिंस सिंह ने टाटा कमिंस की मान्यता प्राप्त टीसी यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को कंपनी से बर्खास्त किये जाने को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के द्वारा बर्खास्त किया जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। किसी घटना की शिकायत प्रबंधन या थाना में किया ही नहीं गया है तो इस पर इतनी कड़ी कार्रवाई करना उचित नहीं है। हम सभी यूनियन के अध्यक्ष जय मंगल सिंह अनूप के साथ हैं प्रबंधन को यूनियन से भी विचार विमर्श करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन अपना मनमानी रवैया अपनाएगी तो सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के द्वारा भी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.