Move to Jagran APP

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर वन के दूसरी बार राजेंद्र कर्ण अध्यक्ष, पिथो सोरेन बने सचिव

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर वन का दूसरी बार राजेंद्र कुमार कर्ण अध्यक्ष तो पिथो सोरेन को सचिव चुना गया। इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 262 सदस्यों ने भाग लिया। जमशेदपुर टू अंचल का सांगठनिक चुनाव 30 जनवरी को निर्धारित है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:09 PM (IST)
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर वन के दूसरी बार राजेंद्र कर्ण अध्यक्ष, पिथो सोरेन बने सचिव
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर वन के चुनाव में चयनित पदाधिकारियों के साथ चुनाव पदाधिकारी एवं अतिथि।

 जमशेदपुर, जासं। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर वन का सांगठनिक चुनाव सह मिलन समारोह का आयोजन राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय साकची में परिसर में शनिवार को किया गया। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सच्चिदानंद चौधरी तथा चुनाव पदाधिकारी के रूप में अरुण कुमार उपस्थित थे।

loksabha election banner

इस चुनाव में कुल 20 पदों एवं 18 कार्यकारिणी, नौ जिला प्रतिनिधि तथा 4 राज्य प्रतिनिधियों के चयन के लिए आयोजित हुई। चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें दूसरी बार राजेंद्र कुमार कर्ण अध्यक्ष तो पिथो सोरेन को सचिव चुना गया। चुनाव में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा प्रधान सचिव दाखिन टुडू उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से होना शिक्षकों एवं संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 262 सदस्यों ने भाग लिया। जमशेदपुर टू अंचल का सांगठनिक चुनाव 30 जनवरी को निर्धारित है।

ये रही पूरी कमेटी

  •  1. संरक्षक : बलराम प्रसाद
  • 2. अध्यक्ष : राजेंद्र कुमार कर्ण
  • 3. वरीय उपाध्यक्ष : राजेश कुमार सिन्हा
  • 4. उपाध्यक्ष : श्याम लाल होनहागा, साहिद इकबाल, कृष्ण मोहन ठाकुर
  • 5. सचिव : पिथो सोरेन
  • 6. संयुक्त सचिव : सालिब ज्योति बागे, राजीव कुमार, अजीज फातिमा
  • 7. संगठन सचिव : पीटर प्रकाश कच्छप, अशोक कुमार सिंह।
  • 8. कार्यालय सचिव : दुखु टुडू, सुवेश कुमार सिंह
  • 9. मीडिया प्रभारी : अरुण कुमार, अनिल कुमार चौधरी
  • 10. कोषाध्यक्ष : चंद्रभाल झा
  • 11. सह कोषाध्यक्ष : ध्रुव प्रकाश लाल दास
  • 12. अंकेक्षक : राजीव ठाकुर, श्याम सुंदर शर्मा
  • 13. जिला प्रतिनिधि : अशोक कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, संध्या रानी, राकेश कुमार, श्यामाकांत ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, प्रभाष केरकेट्टा, किशोर कुमार शर्मा, सुजीत सिंह।
  • 14. राज्य प्रतिनिधि : भैयालाल सरदार, पी सत्यनारायण, ब्रजेश कुमार झा, रामजीत भगत।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.