Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Today : जमकर भींगाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jamshedpur Weather Today. मौसम विभाग ने 11 व 12 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दो दिन झारखंड में आंशिक बादल के साथ बारिश गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है। वहीं 10 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 04:17 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 06:42 PM (IST)
Jamshedpur Weather Today : जमकर भींगाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather Update  झारखंड में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर शहर रहा है। बीते पांच दिनों से यहां का अधिकतम तापमान सर्वाधिक है। शनिवार को भी सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया। शहर के बढ़ते तापमान से गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं, मौसम में लगातार बदलाव होने से मौसमी बीमारी भी तेजी से बढ़ी है। अस्पतालों में सबसे अधिक सर्दी-खांसी, वायरल फीवर, गले में खराश सहित अन्य से संबंधित रोगी पहुंच रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। इसे लेकर राज्य मौसम विभाग ने 11 व 12 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दो दिन झारखंड में आंशिक बादल के साथ बारिश, गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है। वहीं, 10 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पांच दिन से लगातार जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक

तिथि - सबसे अधिकतम तापमान, स्थान - सबसे न्यूनतम तापमान, स्थान

  •   2 मार्च - 37.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 15.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो।
  • 3 मार्च - 37.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 12.7 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज।
  • 4 मार्च - 36.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 12.0 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज।
  • 5 मार्च - 36.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 13.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो।
  •  6 मार्च - 37.2 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 14.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो।

अगले सात दिन शहर का कैसा रहेगा मौसम

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

  • 6 मार्च - 37.2 - 17.6
  • 7 मार्च - 37.0 - 19.0
  • 8 मार्च - 38.0 - 20.0
  • 9 मार्च - 39.0 - 21.0
  • 10 मार्च - 39.0 - 21.0
  • 11 मार्च - 37.0 - 21.0
  • 12 मार्च - 37.0 - 21.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.