Move to Jagran APP

Jamshedpur, Jharkhand Weather Forecast : अभी दो दिन बारिश, जानिए अगले सात दिन का पूर्वानुमान

Jamshedpur Jharkhand Weather. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेरा व सरायकेला-खरसावां पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार तथा लोहरदगा में कहीं-कहीं पर हल्के वर्षा की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 10:06 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand Weather Forecast : अभी दो दिन बारिश, जानिए अगले सात दिन का पूर्वानुमान
12 व 13 मार्च को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur, Jharkhand Weather महाशिवरात्रि के दिन शहर का मौसम ने करवट ली। दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम में चार बजे से मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ गर्जन, बारिश व ओलावृष्टि हुई। इधर, बारिश के साथ-साथ हल्का धूप भी खिला रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

loksabha election banner

राज्य मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के दक्षिणी भाग (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेरा व सरायकेला-खरसावां), उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल तथा मेघ गर्जन के साथ हल्के वर्षा की संभावना है। वहीं, 12 व 13 मार्च को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेरा व सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है।

झारखंड में सबसे अधिक गर्म रहा जमशेदपुर

मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सबसे अधिक आंका जा रहा है। गुरुवार को भी उच्चतम तापमान सबसे अधिक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गई। वहीं, 12 मार्च को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। अभी लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
  • 11 मार्च - 38.4 - 20.0
  • 12 मार्च - 38.0 - 21.0
  • 13 मार्च - 35.0 - 19.0
  • 14 मार्च - 37.0 - 20.0
  • 15 मार्च - 38.0 - 20.0
  • 16 मार्च - 38.0 - 20.0
  • 17 मार्च - 37.0 - 20.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.