बोतल क्रशिंग मशीन का एआरएम ने किया उद्घाटन
रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन बोतल क्रशर मशीन लगाई गई।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बोतल क्रशिंग मशीन लगाई गई। उस मशीन का उद्घाटन एआरएम विकास कुमार, गोपाल खेमका ने किया।
छह माह बाद आदित्यपुर की कंपनी ले जाएगी क्रश बोतल :
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष स्वेता चांद ने बताया कि इस मशीन को टाटानगर स्टेशन में लगाने का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त वातावरण करना है। इतना ही नहीं इस मशीन में जो बोतलें क्रश होगी उसका इस्तेमाल प्लास्टिक के उत्पाद बनाने के लिए किया जाएगा। जिससे आर्थिक आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर में छह माह के अंदर री साइकलिंग प्लांट लगाया जाने वाला है। जिसके प्रबंधक से बात हुई है। प्लांट के लगते ही उनके कर्मचारी टाटानगर स्टेशन आएंगे और बोतल क्रशिंग मशीन से क्रश बोतल ले जाएंगे और उनका इस्तेमाल स्कूल का बेंच, प्लास्टिक सीट, फूल व अन्य उत्पाद बनाने के लिए किया जाएगा। छह माह तक मशीन में क्रश बोतल को बेचने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उद्घाटन समारोह में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष स्वेता चांद, एआरएम विकास कुमार, स्टेशन निदेशक एचके बलमुचू, एके सिंह, उप स्टेशन अधीक्षक एसके पति, अर्पिता मैती, निभा मिश्रा सहित अन्य रोटरी क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मेंस यूनियन ने नए मुख्य कार्मिक अधिकारी के स्वागत किया : चक्रधरपुर मंडल के नये मुख्य कार्मिक अधिकारी अभय कुमार महापात्रा को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत मेंस यूनियन के मंडल संयोजक जवहारलाल व प्रतिनिधि मंडल ने किया। वहीं पूर्व मुख्य कार्मिक अधिकारी मणिशकर को भी पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी गई। इस मौके पर मेंस यूनियन के मंडल संयोजक जवाहर लाल, टाटानगर के सचिव अनंत प्रसाद, सिनी के सचिव निर्मल चंद पुर्ति, बाबू राव, पार्थो सारथी राय, संजय पाठक, एम इस्माइल, मोहन राव आदि थे।