Move to Jagran APP

रेल पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जयनारायण, उपसभापति दिनेश राम Jamshedpur news

Railway Police Mens Association. रेल पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में 177 मत पाकर जय नारायण महतो अध्यक्ष बने। उपसभापत‍ि पद पर द‍िनेश राम चुने गए।

By Edited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 11:51 AM (IST)
रेल पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जयनारायण, उपसभापति दिनेश राम Jamshedpur news
रेल पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जयनारायण, उपसभापति दिनेश राम Jamshedpur news

जमशेदपुर, जासं। रेल पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में 177 मत पाकर जय नारायण महतो अध्यक्ष बने। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मो. जाकिर को 105 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह दिनेश राम 125 मत हासिल कर सभापति के पद पर काबिज हुए। जबकि उनके निकतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को 117 मत प्राप्त हुए।

loksabha election banner

यहां सात पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें सचिव आशीष पतरास लुगन, कोषाध्यक्ष प्रभु भुइयां, संयुक्त सचिव दुलाराम टुडू, केंद्रीय सदस्य रामलाल झा व अंकेक्षक के पद पर चंदन कुमार सिंह ने जीत हासिल की। यहां बता दें कि स्टेशन रोड स्थित रेल पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यालय में मतदान संपन्न हुआ था। मतपेटी के चक्रधरपुर व रांची से विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंचने के कारण मतपत्रों की गिनती विलंब से शुरू हुई।

सुबह चार बजे तक हुई मतगणना

टाटानगर जीआरपी थाने में रात 12.30 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक मुख्य चुनाव पदाधिकारी बैकुंठ शर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार पांडेय, अकबर खां, परमेश्वर महतो की देखरेख में मतगणना की गई। सात पदाधिकारियों की मतगणना के उपरांत नौ डेलिगेट प्रतिनिधि का भी चुनाव किया गया। यह चुनाव सोमवार की सुबह 11.30 बजे तक हुआ।

विजयी प्रत्याशियों को मिले मत

अध्यक्ष : जय नारायण महतो : 177

उपाध्यक्ष : दिनेश राम : 125

मंत्री : आशीष पतरस लुगुन : 184

कोषाध्यक्ष : प्रभु भुइयां : 180

संयुक्त मंत्री : दुलाराम टुडू : 130

केंद्रीय सदस्य : रामलाल झा : 144

अंकेक्षक : चंदन कुमार सिंह : 135

हारे प्रत्याशियों को मिले मत :

अध्यक्ष : मो. जाकिर : 105

उपाध्यक्ष : मनोज कुमार : 117

मंत्री : अनिल सोरेन : 60

कोषाध्यक्ष : दाले खालको : 65

संयुक्त मंत्री : कपिल देव पासवान : 100

केंद्रीय सदस्य : मो. याकुब खान : 94

अंकेक्षक : जीतेंद्र कुमार : 95

जीते हुए डेलिगेट प्रतिनिधि : बुधन टुडू, नरेंद्र सिंह, सिमांतो गगराई, सुशील कुमार महतो, रविंद्र मुंडा, दीपक महतो, ललित नारायण यादव, नाइकी कंडाई बुरु, कुश तिवारी

कहां कितने मत पड़े

कुल वोटर : 325

कुल मतदान : 247

टाटानगर : 118

चक्रधरपुर : 48

रांची : 81

चुनाव परिणाम आते ही उड़ा गुलाल : सोमवार की सुबह चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही टाटानगर जीआरपी थाना परिसर ही नहीं रेल एसपी कार्यालय परिसर में अबीर गुलाल से होली खोली गई। इस मौके पर डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी ने जीते प्रत्याशियों को माला पहनाकर बधाई दी। वहीं चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए रेल पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी को माला पहनाकर धन्यवाद दिया। रेल एसपी कार्यालय परिसर में एक घंटे तक अबीर गुलाल की होली चलती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.