बिना फिटनेस सार्टिफिकेट रेलकर्मियों को नहीं मिलेगा आवास
जासं, जमशेदपुर : मेंस काग्रेस और रेल प्रशासन के बीच 144वीं जोनल पीएनएम बुधवार को गार्डनरीच के
जासं, जमशेदपुर : मेंस काग्रेस और रेल प्रशासन के बीच 144वीं जोनल पीएनएम बुधवार को गार्डनरीच के महाप्रबंधक सभागार में हुई। महाप्रबंधक की अनुपस्थिति में दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में 21 सूत्री एजेंडा पर रेल कर्मियों का ज्वलंत समस्याओं पर सार्थक निर्णय लिया गया। जोनल मुख्यालय से सभी मंडलों को निर्देश जारी किया गया कि इलेक्ट्रिक और अभियंता विभाग को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के बाद ही रेलकर्मियों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
120 सहायक स्टेशन मास्टर होंगे बहाल : जोन में सहायक स्टेशन मास्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए जीडीसीइ का आयोजन कर 120 सहायक स्टेशन मास्टर बहाल किये जाने पर निर्णय लिया गया। टाटा के लोको लेबल क्रासिंग पर रोड ओवर ब्रिज के बदले पुराने सबवे को फिर से सर्वे कर उसे खोलने कि संभावना तलाशी जाएगी। महिला ट्रैक मैन को दूसरे विभागों में जाने की मांग को लेकर चारों मंडलों में कार्यरत महिला ट्रैकमैन के संख्या को जोन के संज्ञान में लाने के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सौ वर्ष पुराने आवास तोड़े जाएंगे : आवास भत्ता के नियमित भुगतान के लिए चारों मंडलो के ऐसे आवासों को चिन्हित कर तोड़ने की मांग की गई है जो सौ वर्ष से पुराने हो चुके हैं। चक्रधरपुर मंडल के सभी टीटी रेस्ट रूम ( झाड़सुगड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटा )अप्रैल तक वातानुकूलित किया जाएगा। टाटानगर के पुलिंग प्वाइंट पे शेड लगाने पर निर्णय लिया गया है।
बैठक में प्राचार्य मुख्य कार्मिक अधिकारी जरीना फिरदौसी, प्राचार्य मुख्य ऑपरेशन मैनेजर जया सिन्हा, प्राचार्य मुख्य विद्युत अभियंता गौतम बनर्जी, प्राचार्य मुख्य वाणिज्य मैनेजर पी के साहू, प्राचार्य मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता एस के विश्वास प्राचार्य मुख्य यात्रिक अभियंता जे के साहा, प्राचार्य मुख्य चिकित्सा निर्देशक डॉ रूपा मित्रा, मुख्य कार्मिक अधिकारी महुआ वर्मा, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी रवि कुमार,महेंद्र प्रसाद, रंजन महंती और मेंस काग्रेस के महासचिव एस आर मिश्रा, उपाध्यक्ष राजकुमार दास, सयुक्त महासचिव शशि मिश्रा, सुब्रतो दे, अजय कर, सी के सिंह, जयदीप बनर्जी, अतिरिक्त संयुक्त महासचिव बी डी चटर्जी, रवि चटर्जी, एनएन कुमार, रंजीत भादुड़ी, राकेश कुमार सिंह, महिला शाखा के सचिव रीना साहू अध्यक्ष बबिता डे और सुनीता चक्रवर्ती आदि शामिल थे।
टाटानगर स्टेशन में लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा : अब टाटानगर स्टेशन की पार्किग में 100 मीटर ऊंचा तिरंगा स्थायी रूप से लहराएगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है। बुधवार को इसके लिए पोल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया। फिलहाल एक तिरंगा हाईमास्ट लाइट के ऊपर लगाया गया है, लेकिन उस तिरंगे को उतार कर 100 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। जिस स्थान पर तिरंगा लगाया जाएगा। उस स्थान पर रात में उचित प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी।
एलईडी लगाने के लिए स्थल का चयन : टाटानगर स्टेशन में एलईडी टीवी लगाने के लिए बुधवार को स्थल का चयन किया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक स्थित सेकेंड क्लास वेटिंग हाल में व स्टेशन के प्रवेश द्वार में एक एक बड़े आकार की एलईडी लगाई जाएगी। इस टीवी में रेलवे विज्ञापन का प्रचार प्रसार करेगी।