Move to Jagran APP

रघुवर ने किया अशोक सिंह का अंतिम दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा में कई पदों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाह करने वाले मानगो निवासी अशोक सिंह का गुरुवार निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 02:22 PM (IST)
रघुवर ने किया अशोक सिंह का अंतिम दर्शन
भाजपा नेता अशोक सिंह का अंतिम दर्शन करते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास।

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा में कई पदों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाह करने वाले मानगो निवासी अशोक सिंह का गुरुवार निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। अशोक सिंह का अंतिम दर्शन करते हुए रघुवर ने परिवार के सदस्यों को ढाढस बंधाया।रघुवर दास ने कहा कि इनके चले जाने से भारतीय जनता पार्टी को काफी क्षति हुई है। मेरे लंबे समय के साथी अशोक सिंह रहे हैं। इस मौके पर रघुवर दास के साथ विकास सिंह, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, अमरिंदर पासवान, मनोज ओझा, डा. अनिल सिंह, मुकेश शर्मा, विजय ओझा, शैलेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि मानगो के पोस्ट आफिस रोड स्थित वैकुंठ नगर निवासी अशोक सिंह भाजपा में जमशेदपुर महानगर कमेटी के जिला महामंत्री रह चुके हैं। वे मानगो स्थित जवाहर नगर से निकलने वाले रामनवमी अखाड़ा कमेटी के भी लाइसेंसी रहे थे। जमशेदपुर में इनकी पहचान भाजपा नेता के अलावा हिंदू नेता की भी थी। ये करीब दो वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी समय से काफी कमजोर हो गए थे। बीमार भी रहे, लेकिन इधर उनकी तबीयत ठीक हो गई थी। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे हृदयाघात हो गया। परिवार के लोगों ने टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया। अभी उनका इलाज चल ही रहा था कि दोपहर करीब तीन बजे इन्होंने दम तोड़ दिया। इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तो काफी संख्या में जुटे ही, मानगो के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.