Move to Jagran APP

रात में अंधेरे में हो रहा था गंदा काम, तीन महिला सहित छह गिरफ्तार

देर रात पुलिस ने जैसे ही ब्यूटी पार्लर पर छापेमारी की वहां भगदड़ मच गई। ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में देखे गए। पुलिस ने धरपकड़ करना शुरू किया तो कई भाग निकले लेकिन तीन महिला समेत छह लोग गिरफ्त में आ गए।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 03:37 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:37 AM (IST)
रात में अंधेरे में हो रहा था गंदा काम, तीन महिला सहित छह गिरफ्तार
जमशेदपुर के साकची बाजार में 12 बजे रात में चल रहा था सेक्स का धंधा

जमशेदपुर, जासं। वैसे तो जमशेदपुर में अब लूट व छिनतई की घटनाएं आम हो गई है। पुलिस की नाकामी के कारण अब ड्रग्स व देह व्यापार का धंधा भी खूब फल फूल रहा है। और जब मामला साकची के पॉश इलाके का हो तो मामला हाई प्रोफाइल होना लाजिमी हो जाता है। 

prime article banner

जी हां, साकची थाना क्षेत्र में बंगाल क्लब के सामने (एसएनपी एरिया) के सामने एक मॉल से सटे ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को कई दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी। सोमवार देर रात पुलिस ने जैसे ही ब्यूटी पार्लर पर छापेमारी की, वहां भगदड़ मच गई। ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में देखे गए। पुलिस ने धरपकड़ करना शुरू किया तो कई भाग निकले, लेकिन तीन महिला समेत छह लोग गिरफ्त में आ गए। 

पुलिस को पार्लर में बेहद आपत्तिजनक सामान भी मिले

साकची थाना की पुलिस के अनुसार मामला अनैतिक रूप से देह व्यापार से जुड़ा मामला सामने आया है। पार्लर में छापेमारी में पुलिस को जानकारी हुई कि वहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस को पार्लर में बेहद आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। रैकेट संचालित होने की शिकायत साकची थाना की पुलिस को मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो इसका भांडा फूट गया। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो पुलिस के साथ-साथ वहां आस-पास रहने वाले लोगों के भी होश उड़ गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीन युवक और तीन महिलाओं के पकड़े जाने के के बाद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई अधिकारी साकची थाना पहुंचे। देर रात तक मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ होती रही।

देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था

पुलिस ने माना कि वहां देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था। जहां धंधा संचालित हो रहा था उसके सामने एक प्रतिष्ठित होटल और मॉल है। साकची का यह इलाका पॉश माना जाता है। जमशेदपुर में लंबे समय के अंतराल में देह व्यापार किसी ब्यूटी पार्लर में  होने का मामला सामने आया है। इससे पहले साकची थाना की पुलिस की निगाह साकची टीना शेड की ब्यूटी पार्लरों पर निगाह रहती थी। लंबे समय बाद ब्यूटी पार्लर की आड़ में ब्यूटी पार्लर संचालित होने की पुष्टि हुई है। संभवतः मंगलवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि सोमवार देर रात तक हाई प्रोफाइल पैरवी जारी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.