Move to Jagran APP

Panjab Police : पंजाब पुलिस की जमशेदपुर में छापेमारी, दामाद की शिकायत पर ससुर को गिरफ्तार कर ले गई

Punjab Police Raids in Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को में छापेमारी कर इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट था। पंजाब के तरण तारन के झबल थाना में आरोपित के खिलाफ उसके दामाद ने धाेखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 02:22 PM (IST)
Panjab Police : पंजाब पुलिस की जमशेदपुर में छापेमारी, दामाद की शिकायत पर ससुर को गिरफ्तार कर ले गई
पंजाब पुलिस ने उपस्थिति के लिए कई बार नोटिस आरोपित को भेजा था।

जमशेदपुर, जासं। पंजाब की पुलिस ने जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को में छापेमारी कर इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट था। पंजाब के तरण तारन के झबल थाना में आरोपित के खिलाफ उसके दामाद ने धाेखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

loksabha election banner

पंजाब पुलिस ने उपस्थिति के लिए कई बार नोटिस आरोपित को भेजा था, लेकिन न कोई जवाब दिया गया और न ही उपस्थित हुए। इंद्रजीत सिंह की बेटी की शादी पंजाब के युवक से हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी दोनों कनाडा चले गए। ससुराल पक्ष ने इंद्रजीत की पुत्री को पढ़ाने का खर्चा उठाया। कनाडा भिजवाया। 2020 में किसी कारण वश पति-पत्नी के बीच विवाद हो गए। पत्नी ने तलाक ले लिया। वापस अपने घर लौट आई। इस बीच लड़के पिता ने झबल थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी इंद्रजीत सिंह पर दर्ज करा दी। बताया कि लड़की की पढ़ाई-लिखाई और कनाडा भेजने में 25 लाख रुपये खर्च हुए। इस खर्च को देने की मांग की जिसकाे लेकर लड़का और लड़की पक्ष के बीच विवाद बढ़ते गए।

नहीं हो पाया समझौता

पारिवारिक विवाद होता रहा। समझौते के प्रयास होते रहे। बात नहीं बनी। पुलिस तक मामला पहुंच गया। धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर इंद्रजीत सिंह की तलाश पुलिस करने लगी। शुुक्रवार को पुलिस टेल्को पहुंची। टेल्को थाना की पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय थाना की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत कर टॉजिक्ट रिमांड पर ले जाने की आदेश् मांगा। अदालत के आदेश पर उसे पंजाब पुलिस साथ ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.