Move to Jagran APP

Citizenship amendment Act : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में झारखंड के घाटशिला में मार्च, सभा

Citizenship amendment Act 2019. संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में रैली निकाली गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 01:40 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 02:48 PM (IST)
Citizenship amendment Act : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में झारखंड के घाटशिला में मार्च, सभा
Citizenship amendment Act : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में झारखंड के घाटशिला में मार्च, सभा

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। protest against CAA and NRC in Ghatshila नागर‍िकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध में झारखंड के कोल्‍हान में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में विरोध में सभा हुई थी जिसमें बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू  यादव ने शिरकत की थी। इसी कड़ी में संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में रैली निकाली गई। रैली मऊभंडार अंबेडकर चौक से घाटशिला के पावड़ा मैदान तक गई जहां सभा में तब्‍दील हो गई। 

prime article banner

इस रैली में काफी संख्या में लोग हाथों  में तिरंगा लेकर शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए एसयूसीआई के सचिव कन्हाई बारीक ने कहा कि मोदी सरकार का मानना है कि आधार कार्ड व वोटर कार्ड फर्जी है। हमलोगों को पहचान देने के लिए सीएए और एनआरसी लेकर आई है। जब आधार कार्ड  और वोटर कार्ड फर्जी है तो फिर केंद्र की सरकार भी फर्जी है। उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि बीजेपी खास मकसद से  काला कानून ला रही  है। सरकार धार्मिक आधार पर लोगों को बांट रही है। आर्थिक आधार पर तो हम पहले भी बंटे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि जब तक काला कानून सरकार वापस नहीं लेगी, आंदोनल जारी रहेगा। सभा को औरंगजेब अंसारी, कन्हाई बारीक, आशारानी पाल, विक्रम कुमार समेत कई लोगों ने संबोधित किया है। रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

ये हुए शरीक

मलय सरकार, कन्हाई बारीक, आशारानी पाल, सुखलाल हांसदा, शेख अखीरुद्दीन, रामचंद्र सोरेन, मंजर हुसैन, मोहम्‍मद नसीम, बैजू मुर्मू, भुवनेश्वर तिवारी, संतोष दास, शेखर मल्लिक, शबाना परवीन, जमीला बीबी, शहनाज बेगम, अंजुमन खातून, औरंगजेब अंसारी, सूजन सरकार, मो रियाज, शेख आजाद, मो गुलाम, राजन बाजराय, जाबिर अली, मदन मोहन सोरेन, पूर्णिमा टुडू, मो साहिल, रफीक आलम, शमीम अंसारी आदि ने मुख्‍यरूप से शिरकत की। 

 मोदी-शाह की जोड़ी देश में करा रही पत्थरबाजी: पप्पू यादव

चाईबासा की सभा में शुक्रवार को पप्‍पू यादव ने कहा था क‍ि कश्मीर को नरेंद्र मोदी इंडिया नहीं बना सके, लेकिन इंडिया में सीएए लाकर कश्मीर जरूर बना दिया है। आज पूरे देश में पत्थरबाजी व आगजनी हो रही है। कहा था  कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मिलकर देश को अव्यवस्थित कर दिया है। देश गलत दिशा में जा रहा है लेकिन वह अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं। पांच माह से कश्मीर में लोगों की आजादी छिन चुकी है। कश्मीर इंडिया न बन सका लेकिन इन दोनों ने सीएए का बिल और एनआरसी, एनपीआर की घोषणा कर इंडिया को कश्मीर बना दिया है। एनआरसी देश में किसी भी हाल में लागू नहीं हो सकता है। जेएनयू जैसे विद्या के मंदिर में छात्रों के ऊपर हमला किया जाता है, लेकिन एक सप्ताह के बाद भी अपराधी पकड़ में नहीं आए। दिल्ली में देश के गृहमंत्री के हाथ में पुलिस विभाग है। आप देश को किस प्रकार चलाएंगे। इसके सपोर्ट में कोई खड़ा होता है तो मोदी भक्त उस देशवासी को गंदे कमेंट करते हैं। देश को बांटने के लिए कइयों ने कोशिश की लेकिन संविधान में विश्वास जताने वाले गलत के खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.