Move to Jagran APP

Martyrs Day : स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम, शहादत द‍िवस पर होता आयोजन

Martyrs Day. जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डीसी समेत वरीय पदाधिकारी शरीक हुए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 04:09 PM (IST)
Martyrs Day : स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम, शहादत द‍िवस पर होता आयोजन
स्‍वतंत्रता सेनानियों की याद में जमशेदपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम।

जमशेदपुर,जासं।  जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वानन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एएसपी गौरव कुमार, सभी डीएसपी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। 

loksabha election banner

दूसरी ओर जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपायुक्त सूरज कुमार, एसएसपी एम तमिल वानन समेत सभी अधिकारी शामिल हुए। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी ने नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले तथा सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को आज कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। बापू कहते थे देश तभी स्वावलंबी होगा जब गांव स्वावलंबी होगा। भारत की आत्मा गांवों में बसती है। आत्मनिर्भर भारत के लिए गांवों का विकास जरूरी है। 

बापू के बताए रास्‍ते पर चलने की अपील

वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वानन ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बताए आदर्शों को आत्मसात करते हुए उस मार्ग पर चलकर देश के विकास में अपना सर्वस्व योगदान दें। वहीं जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.