Bharat Bandh Today Jamshedpur : किसान आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर के साकची में जुलूस
Bharat Bandh. केंद्रीय श्रम संगठनों व मजदूर संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को भारत बंद है। इसी क्रम में शहर में भी संयुक्त किसान मोर्चा अपनी लंबित मांगों को पूरा नहीं होने के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है।
जमशेदपुर, जासं। केंद्रीय श्रम संगठनों व मजदूर संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को भारत बंद है। इसी क्रम में शहर में भी संयुक्त किसान मोर्चा अपनी लंबित मांगों को पूरा नहीं होने के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। इसे लेकर साकची आम बगान में पहले सैकड़ों लोगों का जुटान हुआ। फिर वहां से जुलूस की शक्ल में साकची गोलचक्कर पहुंचे।
अखिल भारतीय स्तर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच ने भारत बंद के इस आह्वान का समर्थन देने का निर्णय लिया है। कोल्हान स्तर पर भी श्रम संगठनों के संयुक्त मंच ने 26 मार्च बंद का समर्थन किया है। बंद को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों और जन संगठनों के संयुक्त कार्यक्रमों में भाग लेने का निर्णय लिया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों और जन संगठनों के संयुक्त कार्यक्रमों में भाग लेने का निर्णय लिया है ।
देश के मजदूरों और किसानों के संगठनों ने संयुक्त रूप से मुख्य प्रमुख मांगे रखी है जिसमें मजदूर विरोधी चार श्रम कोड वापस लेना, किसान विरोधी तीनों कानून और बिजली बिल 2020 वापस लेना, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण एवं निगमीकरण पर रोक, देश भर में सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी करना, सभी गैर आयकर दाता परिवारों को खाद्य एवं रोजगार की मदद सुनिश्चितकरण , 28 मार्च को होली की पूर्व संध्या पर तीन कृषि अधिनियमों, चार श्रम संहिता और बिजली संशोधन बिल 2021 की प्रतियां जलाने का फैसला किया है। इसी क्रम में अगला कार्यक्रम के तहत एक अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा और श्रम संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।