UPSC Civil Services Result 2018 : पहले प्रयास में बिरसानगर के प्रियांक को मिला 274वां रैंक
UPSC Civil Services Result 2018. अपने पहले ही प्रयास में जमशेदपुर के बिरसानगर के रहनेवाले प्रियांक किशोर ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 10:52 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 10:52 AM (IST)
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। अपने पहले ही प्रयास में जमशेदपुर के बिरसानगर के रहनेवाले प्रियांक किशोर ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसे अखिल भारतीय स्तर पर 274वां स्थान प्राप्त हुआ है। प्रियांक के पिता कमल किशोर जमशेदपुर के कई थानों के प्रभारी रह चुके हैं। वे वर्तमान हजारीबाग के डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। 22 वर्षीय प्रियांक वर्तमान में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पीजी के छात्र हैं।
पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर दिखाई है। प्रियांक ने प्रारंभिक पढ़ाई एक से नौवीं कक्षा तक लिटिल फ्लावर स्कूल जमशेदपुर से की है। प्लस टू श्यामली से और स्नातक दिल्ली के रामजस कॉलेज से किया है। उनका पूरा परिवार मूल रूप से बक्सर निवासी है। प्रियांक के डीएसपी पिता कमल किशोर ने बताया कि उन्होंने कभी भी तैयारी को लेकर कोचिंग का सहारा नहीं लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें