जमशेदपुर के प्राइवेट स्कूल भी सुबह 9 बजे से खुलेंगे
सरकारी के बाद जमशेदपुर के निजी स्कूलों ने भी सोमवार से स्कूलों का संचालन सुबह नौ बजे के करने का फैसला लिया है।
जमशेदपुर, जेएनएन। सरकारी के बाद निजी स्कूलों ने भी सोमवार से स्कूलों का संचालन सुबह नौ बजे के करने का फैसला लिया है। इससे पूर्व सोमवार से स्कूलों में हो रहे समय परिवर्तन को लेकर जमशेदपुर निजी स्कूल शनिवार को दिनभर पशोपेश में रहे। लेकिन रात के 9:30 निजी स्कूलों ने सोमवार सुबह 9 बजे से स्कूल संचालन निर्णय लिया।
अनएडेड स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बी चंद्रशेखर ने बताया कि यह निर्णय शनिवार की रात को उपायुक्त से मिलने के बाद लिया गया। मीडिया को जानकारी देते हुए बी चंद्रशेखर ने बताया कि सभी निजी स्कूल सोमवार सुबह 9बजे से खुलेंगे तथा दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। जूनियर कक्षाओं की छुट्टी एक घंटा पहले होगी। क्रिसमस और नए साल की छुट्टी में होगी कटौती
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निजी स्कूल क्रिसमस एवं नये साल की छुट्टी की कटौती कर विभिन्न कोर्स को समाप्त करेंगे। इस कटौती पर बाद में निर्णय होगा। इस निर्णय की सूचना सभी स्कूल के प्राचार्य को भेज दी है। रविवार को सभी अभिभावकों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला के उपायुक्त के आदेश को हम मानेंगे ऐसा नहीं हो सकता। एक दिन पूर्व ही ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने स्कूलों का संचालन बदले समय में करने का निर्देश दिया था।