Move to Jagran APP

prince philip : टाटा मोटर्स की इस कार पर प्रिंस फिलिप की होगी अंतिम विदाई, प्रिंस ने खुद की थी डिजायन

प्रिंस फिलिप को टाटा मोटर्स की लैंडरोवर कार से उनके आवास से अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया जाएगा। उनके जनाजे में शामिल इस कार को प्रिंस फिलिप ने खुद डिजायन की थी। प्रिंस फिलिप ने 1959 को जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट का दौरा किया था।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 01:03 PM (IST)
prince philip : टाटा मोटर्स की इस कार पर प्रिंस फिलिप की होगी अंतिम विदाई, प्रिंस ने खुद की थी डिजायन
टाटा मोटर्स की इस कार पर प्रिंस फिलिप की होगी अंतिम विदाई, प्रिंस ने खुद की थी डिजायन

जमशेदपुर : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप की अंतिम विदाई एक भारतीय कंपनी की कार से होगी। प्रिंस फिलिप की अत्येष्टि शनिवार को दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के विंडसर कैसल में होगी। प्रिंस फिलिप को टाटा मोटर्स की लैंडरोवर कार से उनके आवास से अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया जाएगा। उनके जनाजे में शामिल इस कार को प्रिंस फिलिप ने खुद डिजायन की थी।

loksabha election banner

प्रिंस फिलिप ने तीन फरवरी 1959 में जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट का दौरा किया था। उस समय उनके साथ जेआरडी टाटा तथा कंपनी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक सुमंत मूलगांवकर ने उनके साथ थे। उन्होंने यहां कर्मचारियों से दिल खोलकर बात की थी। उसके बाद वह टाटा स्टील, ट्यूब डिवीजन के साथ-साथ जुबिली पार्क का भी दौरा किया था। जुबिली पार्क ने शहरवासियों ने प्रिंस फिलिप का दिल खोलकर स्वागत किया था। कौन जानता था कि 1959 में वह जिस कंपनी का दौरा कर रहे थे, उसी कंपनी की गाड़ी से वह दुनिया से अंतिम विदाई लेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि गाड़ी में कुछ बदलाव के साथ डिफेंडर 130 गन बस होगी, जिसे फिलिप ने 2005 में लिया था। इसके तीन साल बाद ही ब्रिटिश लग्जरी ब्रांड जगुआर व लैंड रोवर (जेएलआर) को टाटा मोटर्स ने अधिग्रहण कर तहलका मचा दिया था। जिस लैंड रोवर को डिजाइन करने में मदद की थी, उसे उनके जनाजे में शामिल किया जाएगा। प्रिंस फिलिप के शव को लैंड रोवर में रखा जाएगा। यह लैंड रोवर आठ मिनट में सैंट जॉर्ज चैपल पहुंचेगी। 17 अप्रैल को एक मिनट का राष्ट्रीय मौन के साथ दोपहर तीन बजे उनका अंत्येष्टि कार्यक्रम शुरू होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.