एमजीएम में घुसकर भर्ती गर्भवती को पति ने पीटा
महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक गर्भवती महिला को उसका पति अचानक पीटने लगा।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 06:39 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक गर्भवती महिला को उसका पति अचानक पीटने लगा। महिला जब बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी तो सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और उसके पति को फटकार लगाते हुए हटाया। इसके साथ ही महिला को इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया।
गोलमुरी निवासी आकाशकांत लाल की पत्नी चंदाकांत लाल गर्भवती है। वह चार दिन से एमजीएम में भर्ती है। रविवार को डॉक्टरों ने गर्भवती को खून की व्यवस्था करने को कहा। इसपर पत्नी ने पति को कहा तो वह पिटाई करने लगा। चंदाकांत ने बताया कि उसका पति उसपर हमेशा शक करता है और मारपीट करता है। दो साल पूर्व ही लव मैरिज शादी की है। चंदाकांत की यह दूसरी शादी है। चार साल पूर्व उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों प्रेम विवाद किया था। पिटाई से घायल महिला के मुंह से खून निकलने लगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें