जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय में फरियाद लेकर आने वाले को मिलता है आश्वासन
जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी और सिटी एसपी के यहां फरियाद इस उम्मीद से आते हैं। उनकी सुनी जाएगी। कार्रवाई होगी। शिकायत का त्वरित निष्पादन होगा लेकिन ऐसा नहीं होता। सिवाय आश्वासन के। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र ग्वाला बस्ती नंदनगर की...
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी और सिटी एसपी के यहां फरियाद इस उम्मीद से आते हैं। उनकी सुनी जाएगी। कार्रवाई होगी। शिकायत का त्वरित निष्पादन होगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। सिवाय आश्वासन के। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र ग्वाला बस्ती नंदनगर की मीरा देवी रहने वाली हैं। राजेश पांडेय, नन्हें पांडेय परेशान करते है। एक नवंबर को शराब पीकर उसके घर में घुस गए। मारपीट की। बेटे को भी मारा। सिदगोड़ा थाना में बेटे ने शिकायत दी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दो दिन से मीरा देवी एसएसपी कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। घंटों बैठने के बाद भी उसकी मुलाकात एसएसपी से नहीं हो पाई। वापस लौट गई। यही हाल परसुडीह थाना क्षेत्र गोलपहाड़ी नया बस्ती की रहने वाली एक महिला का है। उसके साथ राजन प्रसाद, कल्लू प्रसाद और अन्य ने मारपीट की। घर में घुसकर छेड़खानी की। परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई।
पुलिस की नजर में फरार आरोपित उसके धमकी देते हैं। मारपीट करते है। महिला की माने तो वह एसएसपी से मामले में कार्रवाई को लेकर तीन बार मिल चुकी हैं। केवल आश्वासन मिलता हैं। कार्रवाई नहीं होती। सोमवार को एक महिला ने कार्रवाई नहीं होने के कारण ही एसएसपी कार्यालय में हंगामा मचाया था। महिला पुलिसकर्मी से उलझ गई थी। महिला कई दिनों से कार्यालय का चक्कर काट रही हैं।