Move to Jagran APP

Horoscope Today : मीन राशि वालों की बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्‍ठा, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today. मीन राशि वालों की आज सामाजिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी वही वृष राशि वालों को यात्रा में लाभ मिलेगा। संतान से भी खुशी मिलेगी। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्घि एवं स्वजन को सफलता मिलेगी। ज्‍योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी से जाने क्‍या कहते हैं आज सितारें।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 08:57 AM (IST)
Horoscope Today : मीन राशि वालों की बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्‍ठा, जानिए आज का राशिफल
धनु राशि वालों को प्रयास से अभीष्ट कार्य सिद्घि होगी।

Horoscope Today मीन राशि वालों की आज सामाजिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी वही वृष राशि वालों को यात्रा में लाभ मिलेगा। संतान से भी खुशी मिलेगी। ज्‍योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी से जाने क्‍या कहते हैं आज सितारें।

loksabha election banner

मेष : उचित मार्गदर्शन से राजनैतिक बाधा दूर होगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक रिश्ते

सुधरेंगे। धर्मस्थल का भ्रमण एवं सुसमाचार मिलेगा। उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहें।

वृष : भाग्य व कर्म सहयोग से कारोबार का विकास एवं व्यर्थ के विवाद से मुक्ति संभव। यात्रा से लाभ व

संतान से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्य सफल होंगे। पारिवारिक जवाबदेही पर ध्यान दें।

मिथुन : पारिवारिक सुख-शांति में वृद्घि एवं स्वजन को सफलता मिलेगी। भ्रमण की योजना एवं वित्तीय

सुधार को बल मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। वाहन चालन व यात्रा में सतर्क रहें।

कर्क : बाधित कार्यों में गतिशीलता आएगी। भूमि-भवन संबंधी योजना पर मंथन एवं संबंधी से मतभेद दूर

होगा। धर्मकार्य में रुचि व आय स्रोत में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह : अर्थागम में बाधा तथा रोजी रोजगार में मिश्रित सफलता मिलेगी। प्रिय का सहयोग व बड़ों का

आशीर्वाद मिलेगा। धर्म कार्य व राजकाज सफल होगा। वाहन चालन में सजग रहें।

कन्या : प्रयास से व्यावसायिक गतिरोध दूर होगा। स्वजन के स्वास्थ्य में सुधार एवं धर्मकर्म से घर में सुख-शांति दिखेगी। संतानपक्ष से खुशी संभव। समय एवं धन के अपव्यय से बचें।

तुला : राजनैतिक कार्य में व्यस्तता, परिश्रम के अनुरुप सफलता एवं संबंधी के सानिध्य से खुशी मिलेगी।

व्यय विशेष का योग है। बिगड़ा संबंध मधुर होगा। व्यर्थ के विवाद व अपयश से बचें।

वृश्चिक : कारोबार में सुधार से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। राजकाज में सफलता एवं परस्पर मिल

बैठकर पुरानी समस्या सुलझेगी। नवीन परिचय का लाभ मिलेगा। कर्तव्य पर ध्यान दें।

धनु : प्रयास से अभीष्ट कार्य सिद्घि एवं राजनीति में सफलता मिलेगी। संतानपक्ष से खुशी व भूमि-भवन

संबंधी प्रयास सफल होगा। संबंधी को स्वास्थ्य बाधा संभव। वाहन चालन में सतर्क रहें।

मकर : सामाजिक कार्यों में सफलता व स्वजन से मिलकर खुशी मिलेगी। नवीन कारोबार से लाभ व

सफल यात्रा का योग बनेगा। राजनैतिक समस्या सुलझेगी। कर्तव्य निर्वहन के प्रति सजग रहें।

कुम्भ : रोजी-रोजगार में प्रगति एवं रुके धन की प्राप्ति संभव। स्थान परिवर्तन की योजना बनेगी। राजनैतिक प्रयास सफल होगा। देवालय भ्रमण संभव। धन के अपव्यय व विवाद से बचें।

मीन : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। नवीन व्यापार के योजना पर विचार एवं ईष्ट मित्र का सुख-सानिध्य मिलेगा। बाधित धन की प्राप्ति हेतु प्रयास होगा। कटु संबंध सुधरेगा। साझे के व्यवसाय से बचें।

आज का राहुकाल : दिवा 3:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक।

आज का दिशा शूल : उत्तर

आज का पर्व : गुरु गोविंद सिंह जयंती नवीन मत से।

आज की भद्रा : दिवा 3:48 बजे तक ।

कल 6 जनवरी का पंचांग :

कल का दिशा शूल : उत्तर।

कल का पर्व : अष्टका श्राद्घ, कालाष्टमी।

श्रीशुभ संवत, प्रमादी 2077 शके 1942 श्रीसूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु, पौष मास कृष्ण पक्ष,

अष्टमी तिथि रात्रि 12:37 बजे तक, उपरांत नवमी तिथि, हस्त नक्षत्र सायं 4:12 बजे तक, उपरांत चित्रा

नक्षत्र, अतिगंड योग रात्रि 11:43 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग। चन्द्रमा कन्या में रात्रि 3:24 बजे तक,

उपरांत तुला राशि में। 

- पं. रमा शंकर तिवारी, ज्योतिषाचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.