Move to Jagran APP

स्पेशल ट्रेनों के लिए नहीं मिल रहे यात्री, तत्‍काल टिकट काउंटर पर सन्‍नाटा Jamshedpur News

तत्काल टिकट की बिक्री शुरू नहीं मिल रहे खरीदार सामान्य टिकट आसानी से मिलने के कारण नहीं ले रहे तत्काल टिकट।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 09:57 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 10:34 PM (IST)
स्पेशल ट्रेनों के लिए नहीं मिल रहे यात्री, तत्‍काल टिकट काउंटर पर सन्‍नाटा Jamshedpur News
स्पेशल ट्रेनों के लिए नहीं मिल रहे यात्री, तत्‍काल टिकट काउंटर पर सन्‍नाटा Jamshedpur News

जमशेदपुर (गुरदीप राज)। टाटानगर रेलवे स्टेशन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि तत्काल बुकिंग काउंटर से एक भी तत्काल टिकट की बिक्री नहीं हो रही है। गत तीन दिनों से काउंटर खुल रहा है, बुकिंग कलर्क ससमय पहुंच रहे हैं, लेकिन तत्काल टिकट खरीदने वाले नहीं पहुंच रहे हैं। दिल्ली और बिहार जाने वाली आधी से अधिक ट्रेन काफी कम यात्रियों को लेकर दौड़ रही हैं। 

loksabha election banner

दरअसल इस वक्त काउंटर से आराम से टिकट मिल रहे हैं, ऐसे में यात्री अधिक राशि देकर तत्काल टिकट नहीं खरीद रहे हैं। कोरोना संक्रमण का खतरा इस कदर यात्रियों में समाया हुआ है कि वह बहुत जरूरी नहीं है तो सफर नहीं कर रहे हैं। दिल्ली व बिहार से आने वाले यात्रियों की संख्या टाटानगर स्टेशन पर मात्र 50 से 70 के बीच रह गई है। वहीं, टाटानगर स्टेशन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या भी महज 30-35 हो गई है। यात्री नहीं मिलने की वजह से टाटा-दानापुर एक्सप्रेस में दो जुलाई से अक्टूबर- नवंबर तक सीटें खाली हैं। जबकि, भुवनेश्वर-नई दिल्ली कोविड 19 स्पेशल ट्रेन का भी वही हाल है। इसमें दो जुलाई के बाद अक्टूबर-नवंबरतक सीटें खाली हैं।

स्टाल पर लटक रहे ताले

टाटानगर स्टेशन पर यूं तो स्टाल खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है। लेकिन संचालक स्टाल नहीं खोल रहे हैं। स्टेशन पर प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा यात्रियों का पहले आना जाना था। अब गिने चुने यात्री ही पहुंच रहे हैं।किस ट्रेन का कितना किराया

भुवनेश्वर-नई दिल्ली कोविड स्पेशल ट्रेन के प्रथम एसी का किराया 4380, सेकेंड एसी का 3220, थर्ड एसी का 1815 रुपये है। जबकि, टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 670 रुपये व सेकेंड सीटिंग का 180 रुपये किराया है।

यह है आरक्षण की स्थिति 

भुवनेश्वर-नई दिल्ली कोविड-19 स्पेशल (राजधानी)

 तिथि      प्रथम एसी    सेकेंड एसी     थर्ड एसी

2 जुलाई -  एक वेटिंग      खाली          खाली

3 जुलाई -  एक वेटिंग   एक वेटिंग       खाली

4 जुलाई -    खाली       एक वेटिंग        खाली 

5 जुलाई -     खाली          खाली           खाली

6 जुलाई -   एक वेटिंग      खाली          खाली

7 जुलाई -      खाली         खाली          खाली 

8 जुलाई -      खाली          खाली         खाली 

नोट - नवंबर में ट्रेन के सभी बर्थ खाली

टाटा-दानापुर एक्सप्रेस 

तिथि -     एसी चेयरकार    सेकेंड सिटिंग  

2 जुलाई  -  चार वेटिंग         खाली

3 जुलाई  -    खाली              खाली

4 जुलाई -      खाली             खाली 

5 जुलाई  -      खाली            खाली

6 जुलाई -       खाली            खाली

7 जुलाई -       खाली            खाली

8 जुलाई -       खाली            खाली

नोट - नवंबर में सभी बर्थ खाली 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.