Partial Lockdown in Jamshedpur: मास्क की चेकिंग के लिए जमशेदपुर में बनाए गए 10 चेकपोस्ट, जानिए कहां-कहां मौजूद रहेंगे दंडाधिकारी
कोरोना को लेकर शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन पहले की गलतियों को दोहराना नहीं चाहता है। इसे देखते हुए सोमवार से आंशिक लाकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शारीरिक दूरी व मास्क का अनुपालन...
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । कोरोना को लेकर शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन पहले की गलतियों को दोहराना नहीं चाहता है। इसे देखते हुए सोमवार से आंशिक लाकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शारीरिक दूरी व मास्क का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए शहर में दस चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन सभी जगहों पर दो पाली में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।
मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना व अस्थायी जेल की सजा भी हो सकती है। सभी चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी दो पाली में तैनात होंगे। पहली पाली सुबह छह से दोपहर दो बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से रात्रि दस बजे तक होगा।
इन जगहों को बनाया गया चेकपोस्ट
- रेलवे थाना के समीप, परसुडीह : पहली पाली में रत्नेश कुमार व दूसरी पाली में अर्जुन रजक (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- जुगसलाई थाना के सामने : पहली पाली में विजय कुमार व दूसरी पाली में उदय प्रताप यादव (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- मोदी पार्क के सामने, बिष्टुपुर : पहली पाली में द्वारिका नाथ राय व दूसरी पाली में अमृत चेरमाको (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- पुराना कोर्ट मोड़, साकची : पहली पाली में कृष्णा प्रसाद व दूसरी पाली में राज नारायण पांडे (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- एग्रिको गोलचक्कर : पहली पाली में सत्येंद्र सिंह व दूसरी पाली में प्रशांत प्रियदर्शी (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- साकची गोलचक्कर : पहली पाली में उमाशंकर सिंह व दूसरी पाली में सुनील प्रसाद दत्त (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- गोलमुरी गोलचक्कर : पहली पाली में नवीन टोप्पो व दूसरी पाली में सनातन सिंह मुंडा (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- दोमुहानी एक्सएलआरआई के समीप नया ब्रिज : पहली पाली में मनोज कुमार प्रधान व दूसरी पाली में अनिल कुमार लकड़ा (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- कदमा टोल ब्रिज : पहली पाली में मोहन झा व दूसरी पाली में दिलीप कुमार (दंडाधि
कारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।
- वुमेंस कॉलेज के सामने, बिष्टुपुर : पहली पाली में चंदन कुमार व दूसरी पाली में सलभातर टुडू (दंडाधिकारी) के साथ तीन पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।