Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल जारी, एक महिला कर्मचारी हुई बेहोश

Outsourced employees strike. पूर्वी सिंहभूम जिले में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। इससे स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। शनिवार को धरना पर बैठी एक महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 03:48 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 03:48 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल जारी, एक महिला कर्मचारी हुई बेहोश
खासमहाल सदर अस्‍पताल के गेट पर धरना पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारी। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  पूर्वी सिंहभूम जिले में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। इससे स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। शनिवार को धरना पर बैठी एक महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गई। इसके बाद उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया। 

loksabha election banner

जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 157 आउटसोर्स कर्मचारियों को बैठा दिया गया है। इसमें नर्स, ड्रेसर से लेकर ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, स्वीपर, वार्ड अटेंडर सहित अन्य कर्मचारी शामिल है। परसुडीह स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समीप बैठे सैकड़ों कर्मचारी शाम को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर जाकर मुलाकात करेंगे और अपनी समस्याओं को रखेंगे। दोपहर में ये सारे कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री के निवास पर गए थे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। 

भाजपा-झामुमो नेताओं का समर्थन

इधर, सदर अस्पताल में धरना पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन भाजपा नेताओं के साथ-साथ झामुमो नेता भी मिलने पहुंचे। सभी ने उनकी मांगों को जायज ठहराया और मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की आग्रह किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.