Move to Jagran APP

सुरदा माइंस खुलवाएं, मजदूरों को राहत दिलाएं : सौरभ

शुक्रवार को मुसाबनी भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने प्रेस वार्ता आयोजित कर स्थानीय विधायक रामदास सोरेन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुरदा माइंस विगत दो वर्षों से लीज नवीकरण के अभाव में बंद है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 06:30 AM (IST)
सुरदा माइंस खुलवाएं, मजदूरों को राहत दिलाएं : सौरभ
सुरदा माइंस खुलवाएं, मजदूरों को राहत दिलाएं : सौरभ

संसू, मुसाबनी : शुक्रवार को मुसाबनी भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने प्रेस वार्ता आयोजित कर स्थानीय विधायक रामदास सोरेन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुरदा माइंस विगत दो वर्षों से लीज नवीकरण के अभाव में बन्द है। मजदूरों की स्थिति दयनीय है। कई मजदूर आर्थिक तंगी के कारण काल के गाल में समा गए। विधायक द्वारा मजदूरों को कई बार आश्वासन दिया गया कि माइंस बहुत जल्द खुल जाएगा। जबकि कोई ठोस कार्यवाही अबतक इनके द्वारा नहीं की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द सुरदा माइंस का लीज नवीकरण कर बन्द पड़े सुरदा माइंस को खुलवाया जाए ताकि बेरोजगार मजदूरों और जनता को राहत मिल सके। अन्यथा भाजपा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा। राज्य सरकार एवं स्थानीय विधायक का पुतला दहन, रोड जाम आदि किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लीज नवीकरण की मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समीप सांकेतिक धरना देकर राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, मुसाबनी मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश महली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, युवा मोर्चा जिला मंत्री बादल लामा, मंडल महामंत्री बिरमान लामा, बीजू मिश्रा, किशोर सिन्हा, नीलू भट्टाचार्य उपस्थित थे। मृतक के पिता से मिले सांसद व विधायक : सांसद विद्युत वरण महतो एवं स्थानीय विधायक समीर महंती ने शुक्रवार को प्रखंड के भातकुंडा पंचायत अंतर्गत कासियाबेड़ा गांव का दौरा कर सड़क हादसे में मारे गए 20 वर्षीय युवक सोमनाथ महतो के पिता से मुलाकात की। सांसद ने सोमनाथ की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उसके पिता कालीपद महतो को 10 हजार एवं दुर्घटना में घायल संजय महतो के इलाज के लिए 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया की। भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा के लिए बीडीओ एवं थाना प्रभारी से बात की। घायल के बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल प्रभारी को निर्देश दिया। इधर विधायक समीर महंती ने मृतक के पिता को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता की। कहा कि संकट की इस घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। विदित हो कि गुरुवार शाम अपने गांव कासियाबेड़ा से बाइक लेकर लखीपुरा हाट की तरफ जा रहे सोमनाथ की मौत सामने से तीव्र गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर हो गई थी। इस घटना में बाइक पर बैठे संजय महतो को भी काफी चोट आई थी। सोमनाथ का शव गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शुक्रवार को जब पोस्टमार्टम कर शव वापस लौटा तो रूदन क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इधर सड़क दुर्घटना को लेकर चाकुलिया थाना पुलिस ने बोलेरो पर प्राथमिकी दर्ज की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.