पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले सिर्फ चार कोरोना पॉजिटिव, तीन हजार 947 लोगों की हुई जांच, जानें ताजा हाल
Jamshedpur Coronavirus Cases Update पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कुल तीन हजार 947 लोगों की जांच हुई। इसमें चार संक्रमित मरीज मिले। इसमें तीन कदमा व एक साकची के मरीज हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 701 हो गई है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कुल तीन हजार 947 लोगों की जांच हुई। इसमें चार संक्रमित मरीज मिले। इसमें तीन कदमा व एक साकची के मरीज हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 701 हो गई है।
वहीं, मंगलवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जिले में अभी तक कुल 1054 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से मंगलवार को कुल चार हजार 920 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 11 लाख 49 हजार 833 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।
10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 10 मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 583 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.85 प्रतिशत है।
साढ़े छह हजार से अधिक लोगों ने ली दूसरी डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कुल चार हजार 568 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, छह हजार 864 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 76 हजार 776 लोगों ने पहली डोज ली। वहीं, एक लाख 57 हजार 157 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
तीसरी लहर से निपटने को डीसी ने की बैठक
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर डीसी सूरज कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और हकीकत को जाना। डीसी ने कहा कि अस्पतालों में आइसीयू-पीआइसीयू तैयार करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन व कोरोना जांच दर में कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि बाजार में भीड़-भाड़ नहीं लगाए। इससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है। बहुत मुश्किल से मरीजों की संख्या में कमी आई है।