जवाहर नवदोदय विद्यालय सतर्कता सप्ताह पर ऑनलाइन प्रतियोगिता, स्मिता और ऋषिका का परचम
नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम की ओर कोविड-19 के चलते दरदपेश विषम परिस्थितियों में विद्यार्थियों को जागरूक एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए निरंतर ऑनलाइन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बहरागोड़ा(पूर्वी सिंहभूम), जासं। जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम की ओर कोविड-19 के चलते दरदपेश विषम परिस्थितियों में अपने विद्यार्थियों को जागरूक एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए निरंतर ऑनलाइन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यालय के द्वारा बच्चों के लिए ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भ्रष्टाचार - कारण और निवारण विषय पर सीसीए प्रभारी गौतम रस्तोगी और संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा के निर्देशन में लगभग 55 बच्चों ने ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चों ने अपने भाषण का वीडीयो स्कूल को भेजा। भेजे गए वीडीओ को निर्णायक मंडल के द् वारादेखने के बाद कक्षा दशम की राज स्मिता को प्रथम, ऋषिका तांडी को द्वितीय एवं कक्षा नवम के राजेश मुर्मू को तृतीय पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई।
इन्होंने रखे विचार
विद्यालय के प्राचार्य सह प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ आरके सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार एक मानसिक विकार है जो देश के विकास को दीमक बनकर बाधित कर रहा है। जीवन के हर क्षेत्र में फैलता भ्रष्टाचार देश के लिए आज सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार है क्या, किसी से कोई काम करने को लेकर पैसा लेना भ्रष्टाचार नही है, भ्रष्टाचार खास कर भ्रष्ट आचरण हो ही कहा जाना चाहिए। उन्होेने कहा कि यदि बच्चों को नास्ते के लिए दो रोटी दी जाए वह चुपके से एक रोटी फेंक कर और कहे कि वह भोजन कर लिया। यह भी भ्रष्टाचार के दायरे में आता है।
पूरे सिस्टम में सुधार की जरूरत
इसके निवारण के लिए पूरे सिस्टम में सुधार लाने की जरूरत है। इसके खात्मे खात्मे के लिए दूसरा जिम्मेदार नहीं है। हंमे इसे परिवार से समाज से मिलकर खत्म करना होगा। इसके अलावा सतर्कता जागरूकता को लेकर अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की।