मातम में बदली खुशियां: दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत,5 घायल
राजनगर के तेलाय में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में उत्पल बनर्जी की मौके पर मौत हो गई।
जमशेदपुर/सरायकेला,जेएनएन। परिवार के सभी सदस्य खुश थे। घर में दुल्हन का इंतजार हो रहा था। लेकिन खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। दुल्हन से पहले दूल्हे के भाई की मौत की खबर घर पहुंची। शादी समारोह से घर लौटते हुए सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई जबकि पांच अन्य बाराती घायल हो गए। दुर्घटना कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना इलाके के तेलाय गांव में भोर के करीब ढाई बजे हुई।
बताया गया है कि बारात ओडिशा के क्योंझर से पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के सोनारी गई थी। शादी के बाद बाराती एक वाहन से वापस क्योंझर लौट रहे थे। हाता-चाईबासा मार्ग पर राजनगर के तेलाय में कार ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में उत्पल बनर्जी की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य बाराती घायल हो गए। उत्पल दूल्हे का भाई था।
दुर्घटना में घायल बराती
सूचना के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। वही घायल सुभाषीश नायक,जन्मंजय परीड़ा, सिद्धार्थ मिश्रा,मानस प्रधान को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। चालक शिवा मोदी की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में रेफर किया गया।
हाता-चाईबासा मार्ग पर हादसे आम
दुर्घटना में घायल बराती
हाता -चाईबासा मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन यहां सड़क दुर्घटना में लोग अपनी जान गांव रहे हैं। सबसे ज्यादा डेंजर जॉन रघुनाथपुर निर्माणाधीन पुलिया है जो सोमवार की शाम एक और व्यक्ति की जान गई। ट्रेलर ने बाइक को रौंदा जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे पहले भी यहां दो युवक पुलिया में गिर कर मरे। सोमवार की घटना के बाद मंगलवार भोर सुबह एक और हादसा हाता चाईबासा मार्ग पर तेलाई में हादसा हुआ। जहाँ कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई।