Move to Jagran APP

आदित्यपुर में चार साल में भी नहीं बन पाया 100 बेड का अस्पताल Jamshedpur News

कोल्हान का कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। 100 बेड के अस्पताल का बाहरी ढांचा तो बन गया है लेकिन अंदरूनी निर्माण कार्य अब भी जारी है। इसकी वजह से इस अस्पताल पर निर्भर करीब डेढ़ लाख कर्मचारी-मजदूर परेशानी उठा...

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 08:04 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 08:04 AM (IST)
आदित्यपुर में चार साल में भी नहीं बन पाया 100 बेड का अस्पताल Jamshedpur News
आदित्यपुर में चार साल में भी नहीं बन पाया 100 बेड का अस्पताल। जागरण

आदित्यपुर (संवाद सूत्र) । कोल्हान का कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। 100 बेड के अस्पताल का बाहरी ढांचा तो बन गया है, लेकिन अंदरूनी निर्माण कार्य अब भी जारी है। इसकी वजह से इस अस्पताल पर निर्भर करीब डेढ़ लाख कर्मचारी-मजदूर परेशानी उठा रहे हैं। अस्पताल के अभाव में उन्हें यहां से वहां रेफर होना पड़ता है। इस अस्पताल का शिलान्यास वर्ष 2016 में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया था।

loksabha election banner

आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती में 70 करोड़ की लागत से बन रहे पांचमंजिला अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, आइसीयू समेत कई अन्य सुविधा रहेगी। इस अस्पताल पर कोल्हान के तीनों जिला के मजदूर के साथ ही अन्य बीमित व्यक्ति निर्भर हैं, जिनकी संख्या लगभग 10 लाख होगी। बताया जाता है कि निर्माण कार्य राशि के अभाव में बंद है।

अभी 50 बेड का अस्पताल : फिलहाल ईएसआइसी में पहले से 50 बेड का अस्पताल है, लेकिन यहां अधिकतर मरीजों को रेफर ही कर दिया जाता है। सामान्य मरीजों को ही यहां भर्ती किया जाता है। इएसआइसी से जमशेदपुर के कुछ अस्पताल से अनुबंध है, जहां कर्मचारियों को रेफर किया जाता है। इसआइसी अस्पताल पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 1200 कंपनी मजदूर के साथ ही कोल्हान के सारे उद्योगों के मजदूर का चिकित्सा इसी अस्पताल के भरोसे चल रही है। लेकिन अस्पताल में पर्याप्त बेड नहीं होने के कारण अब आम लोगो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.