Move to Jagran APP

जमशेदपुर के गोलमुरी में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, टाटा मोटर्स से जुड़ा था देवाशीष

Accident in jamshedpur. जमशेदपुर में शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। गोलमुरी थाना इलाके के गोलमुरी चर्च के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 12:41 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 12:41 PM (IST)
जमशेदपुर के गोलमुरी में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, टाटा मोटर्स से जुड़ा था देवाशीष
जमशेदपुर के गोलमुरी में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, टाटा मोटर्स से जुड़ा था देवाशीष

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। गोलमुरी थाना इलाके के गोलमुरी चर्च के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया। 

loksabha election banner

बताया गया है कि बाइक सवार देवाशीष घोष सिदगोड़ा के बागुननगर में रहता था। वह टाटा मोटर्स में काम करने वाली एक ठेका एजेंसी में सुपरवाइजर था। वह गोलमुरी चर्च के समीप गुजर रहा था कि बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे संभलने का मौका नहीं मिला और कुचल जाने से उसकी मौके पर मौत् हो गई।

दुर्घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वे शव को उठाने नहीं दे रहे थे। उनका कहना था कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होती है, लेकिन पुलिस-प्रशासन इसे रोकने को गंभीर नहीं है। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाने में सफलता पाई और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

गोलमुरी थाने इलाके में ये हैं डेंजर जोन

गोलमुरी थाना इलाके में कई डेंजर जोन हैं जहां सड़क दुर्घटनाएं आम है। टाटा मोटर्स गोलचक्कर, इननिंग क्लब मोड़, गोलमुरी काली मंदिी, गोलमुरी पुराना पानी टंकी, गोलमुरी पुलिस लाइन, आरडी टाटा गोलचक्कर के आसपास बराबर दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की जान जाती है। हादसे के अधिकतर शिकार दोपहिया वाहन वाले ही होते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.