Move to Jagran APP

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आया पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान, तैयारियों को बताया नाकाफी Jamshedpur News

रघुवर दास ने कहा कि भाजपा का उदय सेवा की राजनीति के लिए हुआ है। सत्ता भाजपा की मंजिल नहीं है बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 01:44 PM (IST)
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आया पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान, तैयारियों को बताया नाकाफी Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर रविवार को कार्यक्रम हुआ, जिसमें जमशेदपुर महानगर ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सरदार व प्रखंड अध्यक्ष बुद्धेश्वर सरदार के नेतृत्व में कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जमशेदपुर महानगर के इस  कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार व  महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया। 

loksabha election banner

 इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि भाजपा का उदय सेवा की राजनीति के लिए हुआ है। सत्ता भाजपा की मंजिल नहीं है, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। भाजपा कार्यकर्ता कभी हार से घबराता नहीं है। भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो विचारधारा को साथ लेकर चलती है। दो सांसद के साथ शुरू हुई भाजपा की राजनीतिक यात्रा को कार्यकर्ताओं ने राजनीति के शिखर पर पहुंचाया। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए झारखंड सरकार की कोई तैयारी धरातल पर नहीं दिखती है। पर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी प्रखंड स्तर पर किसी भी प्रकार की जांच संबंधी तैयारी नहीं होने के कारण प्रदेश में कोरोना बेकाबू हुआ। भाजपा में कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक बनते हैं, लेकिन अन्य दलों की पार्टी खानदानी है। वहां केवल परिवार के लोग ही प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत रखते हैं। पोटका के पहले विधायक सनातन सरदार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंघ काल से ही पोटका क्षेत्र राष्ट्रवादियों का गढ़ रहा है। 

ये कहा सांसद ने

विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीण इलाकों में पार्टी को मजबूत बनाएं। जल, जंगल और जमीन की रक्षा की बात करने वाली झामुमो लॉकडाउन के दौरान जंगल को भी बचा नहीं पाई।

 इन्‍होंने भी किया संबोधित

नका सरदार ने कहा कि जनसंपर्क एवं जनसंवाद से पार्टी को पुन: स्थापित करेंगे। राज्य सरकार की कार्यशैली से जनता अवगत है। राज्य सरकार के पास विकास व जनहित के प्रति नियत और नीति का स्पष्ट आभाव दिख रहा है। मात्र आठ महीने में सरकार की कार्यशैली से जनता त्रस्त हो गई है। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार व महामंत्री अनिल मोदी, प्रेम झा समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.