Move to Jagran APP

Omicron Threat: ओमिक्रोन का खतरा झारखंड के इन क्षेत्रों में अधिक, जमशेदपुर का कदमा व मुसाबनी बन सकता है हॉट स्पॉट

Omicron Threat ओमिक्रोन का खतरा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के इन क्षेत्रों में अधिक है। शहरी क्षेत्र के कदमा व ग्रामीण में मुसाबनी बन हॉट स्पॉट बन सकता है। कोरोना की दूसरी लहर में शहरी क्षेत्र में 25363 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 3926 मरीज मिले थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 05:50 PM (IST)
Omicron Threat: ओमिक्रोन का खतरा झारखंड के इन क्षेत्रों में अधिक, जमशेदपुर का कदमा व मुसाबनी बन सकता है हॉट स्पॉट
विदेश सहित दूसरे प्रदेशों से आने वाले हर लोगों की हो रही जांच।

अमित तिवारी, जमशेदपुर : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर देशभर में अलर्ट जारी है। झारखंड में भी बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष तैयारी की गई है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को दो भागों में बांटी गई हैं। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र ही प्रभावित था। इसे देखते हुए शहरी क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

loksabha election banner

चूंकि यहां विदेशों से भारी संख्या में लोग आते हैं। एेसे में अगर थोड़ा सा भी लापरवाही बरती गई तो फिर संक्रमण फैलने में देर नहीं लगेगा। जैसे कि पहली व दूसरी लहर में हुई। इस दौरान लोग चुपके से घरों में प्रवेश कर गए और नतीजा हुआ कि मुहल्लों के साथ-साथ घर-परिवार के सभी लोग चपेट में आ गए। कई लोगों की जान गंवानी पड़ी। तो वह स्थिति फिर से उत्पन्न नहीं हो इसे लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दूसरी लहर में सबसे अधिक कदमा क्षेत्र प्रभावित

कोरोना की दूसरी लहर (एक अप्रैल से 31 अक्टूबर) में शहरी क्षेत्र के सबसे अधिक कदमा क्षेत्र प्रभावित हुआ था। यहां कुल चार हजार 428 मरीज मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में सबसे अधिक बाहर से लोग आए हैं। शुरुआती दौर में ये लोग बिना बताए ही अपने-अपने घरों में प्रवेश कर गए। जिसके माध्यम से संक्रमण फैला और ये क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया। वह गलती दोबारा नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। चूंकि कोरोना के नए वैरिएंट और भी खरतनाक हो सकता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक मुसाबनी प्रखंड प्रभावित रहा। यहां कुल 704 मरीज मिले।

दूसरी लहर में शहरी क्षेत्र में कहां कितने मिले मरीज

क्षेत्र : मरीज

कदमा : 4428

टेल्को : 3625

मानगो : 2682

सोनारी : 2479

साकची : 2411

सिदगोड़ा : 1727

जुगसलाई : 1516

परसुडीह : 1451

बारीडीह : 864

गोलमुरी : 855

बिष्टुपुर : 850

बागबेड़ा : 847

सीतारामडेरा : 667

बिरसानगर : 296

बर्मामाइंस : 239

सुंदरनगर : 229

गोविंदपुर : 197

कुल : 25363

दूसरी लहर में किस प्रखंड में कितने रोगी

प्रखंड : पॉजिटिव रोगी

मुसाबनी : 704

घाटशिला : 665

पोटका : 566

बहरागोड़ा : 445

चाकुलिया : 426

पटमदा : 422

धालभूमगढ़ : 357

डुमरिया : 341

कुल : 3926

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सभी को जागरूक होने की जरूरत है। विदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। लोगों से भी अपील है कि वे खुद भी आकर जांच कराएं। ताकि सभी मिलकर इस महामारी को हरा सके।

- डॉ. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.