Move to Jagran APP

Omicron ALERT : ओमिक्रोन से बचना है तो खाएं किशमिश व खजूर, तेजी से बढ़ता इम्यूनिटी पावर

Omicron ALERT ओमिक्रोन की भयावहता देखते हुए झारखंड सहित कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। स्कूल से लेकर पार्क व जिम बंद कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचना है तो कुछ घरेलू उपाय कर अपना इम्यूनिटी पावर बढ़ा सकते हैं....

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 09:45 AM (IST)
Omicron ALERT : ओमिक्रोन से बचना है तो खाएं किशमिश व खजूर, तेजी से बढ़ता इम्यूनिटी पावर
Omicron ALERT : ओमिक्रोन से बचना है तो खाएं किशमिश व खजूर, तेजी से बढ़ता इम्यूनिटी पावर

जमशेदपुर : देश में ओमिक्रोन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हर कोई इससे बचने के उपाय तलाश रहे हैं। एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अन्नू सिन्हा बताती हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वस्थ और सेहत वर्धक खानपान बहुत जरूरी है। ऐसे में कुछ ड्राइफूट ऐसे हैं तो तेजी से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर हैं। इन चीजों को खाकर हम कोरोना जैसे बीमारी से बच सकते हैं।

loksabha election banner

ड्राई फ्रूट विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनमें आपको क्रैनबेरीज, काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राईफ्रूट मिल जाएंगे। वहीं, मौसमी बीमारी भी बढ़ रही है। इसे देखते हुए पौषक तत्वों से भरपूर भोजन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।

क्या-क्या खाएं

खजूर : खजूर खाना अधिकांश लोग पसंद करते हैं। सर्दियों में खजूर खाना सभी के लिए बहुत फायदेमंद है। एेसे में आप भी अपने डाइट में इसे शामिल कर लें। खजूर शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ाता है। इसे नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। ताकि आपको बीमारी होने का खतरा कम से कम रहें।

किशमिश : किशमिश एंटी-आक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। साथ ही, किशमिश में विटामिन सी और बी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। सर्दियों में किशमिश खाना स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार से फायदेमंद है।

बादाम : बादाम भी तेजी से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। बादाम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इससे न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है बल्कि इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। बादाम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसमें विटामिन-ई भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो रोगों से लड़ने में सहायक भूमिका निभाता है। ये वायरस और बैक्टीरिया के प्रभावों को कम करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.