Move to Jagran APP

64 दिन के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं, मरीज मिले 87, ठीक हुए 94

पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए थोड़ी राहत की खबर है। शुक्रवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पूर्व आठ अप्रैल को कोरोना से शून्य मौत हुई थी यानी 64 दिन पूर्व। जिले में कुल एक हजार 44 मरीजों की मौत हो चुकी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 05:37 PM (IST)
64 दिन के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं, मरीज मिले 87, ठीक हुए 94
पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 160 हो गई है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए थोड़ी राहत की खबर है। शुक्रवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पूर्व आठ अप्रैल को कोरोना से शून्य मौत हुई थी यानी 64 दिन पूर्व। जिले में अभी तक कोरोना से कुल एक हजार 44 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, शुक्रवार को कुल पांच हजार 255 लोगों की जांच की गई। इसमें 87 पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 160 हो गई है। हालांकि, अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

loksabha election banner

साढ़े चार हजार लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को कुल चार हजार 537 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। अभी तक जिले में कुल नौ लाख 86 हजार 316 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।

94 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 94 लोग स्वस्थ होकर शुक्रवार को घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 49 हजार 354 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जिले का रिकवरी रेट 96.63 फीसद है।

किस क्षेत्र में मिले कितने मरीज

क्षेत्र : पॉजिटिव

बहरागोड़ा : 03

चाकुलिया : 02

कदमा : 04

सोनारी : 06

मुसाबनी : 02

साकची : 01

टेल्को : 24

मानगो : 05

बिष्टुपुर : 01

जुगसलाई : 07

पोटका : 01

घाटशिला : 07

धालभूमगढ़ : 02

सुंदरनगर : 06

बागबेड़ा : 01

पटमदा : 13

परसुडीह : 02

साढ़े आठ हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल आठ हजार 851 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 150 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल तीन लाख 65 हजार 988 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, 74 हजार 457 लोगों ने दूसरी डोज पूरी तक चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.